HomeShare Market30 रुपये से पहुंचा 3000 के पार, 1 लाख रुपये को 1...

30 रुपये से पहुंचा 3000 के पार, 1 लाख रुपये को 1 करोड़ बनाने वाला शेयर

मल्टीबैगर स्टॉक सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया (Solar Industries India) ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 30 रुपये से बढ़कर 3000 रुपये के पार पहुंच गए हैं। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 10000 पर्सेंट के अधिक का रिटर्न दिया है। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3946.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 1987.25 है। सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयर 23 सितंबर 2022 को बीएसई में 3771 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। 

सोलर इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 1 लाख रुपये के बनाए 1 करोड़ से ज्यादा
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयर 25 अगस्त 2006 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 29.81 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 23 सितंबर 2022 को बीएसई में 3771 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 10000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 25 अगस्त 2006 को सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 1.26 करोड़ रुपये होता। 

यह भी पढ़ें- पहली बार 81 के पार पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले अब तक का सबसे निचला स्तर

10 साल में 1 लाख रुपये के बनाए 19 लाख से ज्यादा 
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों ने पिछले 10 साल में तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 21 सितंबर 2012 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 197.66 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 23 सितंबर 2022 को बीएसई में 3771 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 10 साल पहले सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 19.07 लाख रुपये होता।

यह भी पढ़ें- विदेशी निवेशक ने इस कंपनी के खरीदे लाखों शेयर, ₹64.19 लाख का किया निवेश, ₹9 के पार पहुंचा भाव, दुनियाभर में कारोबार

इस साल अब तक 58% का दिया रिटर्न
सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को 89 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों ने इनवेस्टर्स को 58 पर्सेंट रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के शेयरों ने 313 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। 

डिस्‍क्‍लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular