HomeShare Market30% ज्यादा पर इंफोसिस वापस खरीदेगी शेयर, डिविडेंड के साथ बाय बैक...

30% ज्यादा पर इंफोसिस वापस खरीदेगी शेयर, डिविडेंड के साथ बाय बैक का ऐलान 

देश की दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस (Infosys Stock) के बोर्ड मीटिंग का निवेशक लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे निवेशकों को दिवाली (Diwali 2022) से पहले गुरुवार को कंपनी की तरफ से दोहरी खुशखबरी मिली है। इंफोसिस ने 13 अक्टूबर 2022 को तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड (Dividend) और शेयरों के बाय बैक (Buy Back) भी ऐलान कर दिया है। कंपनी 13 अक्टूबर के बाजार भाव की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा पर अपने शेयर वापस खरीदेगी। गुरुवार को कंपनी के एक शेयर की कीमत 1422 रुपये थी। इए डीटेल्स में जानते हैं इंफोसिस की तरफ से किए गए ऐलान को- 

कंपनी कितने रुपये का दे रही है डिविडेंड? 

आईटी कंपनी इंफोसिस के बोर्ड के सदस्यों ने गुरुवार को अतंरिम डिविडेंड की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए अंतरिम डिविडेंड 16.50 रुपये प्रति शेयर देने का फैसला किया है। जोकि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। इंफोसिस की तरफ से बीते वित्त वर्ष के दौरान 15 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया था। कंपनी की तरफ से अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया गया है। इंफोसिस के बोर्ड के सदस्यों ने 28 अक्टूबर 2022 की तारीख को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, कंपनी इस डिविडेंड के भुगतान के लिए 6,940 रुपये खर्च करेगी। 

मुनाफा बांटने वाली इस कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल, क्या अब दांव लगाना रहेगा फायदेमंद?

30 प्रतिशत अधिक पर अपने ही शेयर वापस खरीदेगी इंफोसिस

इंफोसिस ने अपने ही शेयर को वापस खरीदने का भी गुरुवार को ऐलान किया है। बाजार की भाषा में कहें तो Buy-Back का ऐलान कर दिया गया है। यह बाय-बैक 9300 रुपये करोड़ रुपये का होगा। कंपनी मौजूदा शेयर प्राइस की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक भुगतान करके अपने ही शेयर वापस खरीदेगी। यानी, 5 रुपये के फेसवैल्यू वाले शेयर पर कंपनी 1850 रुपये का भुगतान करेगी। बता दें, गुरुवार को जब बाजार बंद हुआ तो इंफोसिस के एक शेयर की कीमत एनएसई में 1,422 रुपये थी। 

कंपनी के लिए कैसा रहा पिछले बाय-बैक का अनुभव 

ब्रोकरेज फर्म जेफरिज के अपने नोट्स में लिखते है कि दिग्गज आईटी कंपनी ने जब पिछली बार बाय-बैक का ऐलान किया था। तब कंपनी के शेयरों में 12 से 21 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली थी। बाय-बैक के 3 से दो मौकों पर कंपनी के शेयरों ने अच्छा रिस्पांस किया है। पिछली बार कंपनी ने जून के महीने में बाय-बैक का ऐलान किया था। 9200 करोड़ रुपये का यह बाय-बैक 25 जून 2021 को खुला था और 14 सितंबर को बंद हुआ था।

5 साल में 606% का रिटर्न, बाजार के मुकाबले सस्ता शेयर खरीदने का मौका दे रही है कंपनी

वहीं, ब्रोकरेज यस सिक्योरिटिज की तरफ से इस बाय-बैक की तारीफ की गई है। ब्रोकेरज फर्म ने कहा है कि यह सर प्लस कैश रिजर्व का अच्छा उपयोग है। इससे शार्ट टर्म में शेयरों की गिरती कीमतों पर भी रोक लगाई जा सकती है। बता दें, पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 12.30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, इस साल अबतक कंपनी के शेयर का भाव 25 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular