Fixed Deposit Interest Rate: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) सबसे पसंदीदा निवेश प्लान है। इसे सबसे सुरक्षित निवेश साधनों में से एक माना जाता है क्योंकि दरें बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होती हैं और आपके द्वारा चुनी गई अवधि के आधार पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। यह आपको एक निश्चित अवधि या निश्चित ब्याज दर पर अपने निवेश को बढ़ाने में मदद करता है। आपको बता दें कि एफडी सीनियर सिटीजन के लिए भी सबसे पसंदीदा निवेश विकल्पों में एक है। उन्हें अक्सर बैंकों से अधिक ब्याज दर मिलती है।
आइए जानते हैं TOP- 10 बैंकों के FD रेट्स, जहां 3 से 5 साल की अवधि पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है….
Fixed Deposit interest Rates:
बैंक 3-5 साल पर ब्याज
फाइनेंस स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.50%
जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.35%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.20%
ड्यूश (Deutsche) बैंक 7%
बंधन बैंक 7%
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 6.90%
इंडसइंड बैंक 6.75%
यस बैंक 6.75%
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 6.75%
डीसीबी (DCB) बैंक 6.60%
यह भी पढ़ें- 65 रुपये से बढ़कर ₹365 का हुआ यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- अब ₹650 पर जा सकता है भाव, खरीद लो
3 से 5 साल की FD के अलावा, आप एक साल से कम से लेकर तीन साल तक की छोटी अवधि के लिए FD में भी निवेश कर सकते हैं। FD आपके शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म लक्ष्यों को पूरा करने में आपकी मदद कर सकती है। ब्याज की दर आम तौर पर एक नियमित बचत खाते से अधिक होती है।