अगर आप भी किसी ऐसे स्टॉक की तलाश कर रहे हैं जो मल्टीबैगर हो और उसके शेयरों का बंटवारा होने जा रहा हो, तो अब आपकी यह तलाश पूरी होने वाली है। मल्टीबैगर स्टॉक Axita Cotton के शेयरों का बंटवारा होने जा रहे है। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी की तरफ से अब रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के स्टॉक के विषय में –
कैसे होगा शेयरों का बंटवारा
कंपनी की तरफ स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया गया है कि एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयर की वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये हो जाएगी। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 21 अक्टूबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस तारीख तक जिस किसी निवेशक के पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हीं को इस स्टॉक स्प्लिट का फायदा मिलेगा।
5 साल में 606% का रिटर्न, बाजार के मुकाबले सस्ता शेयर खरीदने का मौका दे रही है कंपनी
कैसा है कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन?
Axita Cotton के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 20 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के एक शेयर का भाव 310 रुपये से 370 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है। 6 महीने पहले कंपनी के एक शेयर की कीमत 120 रुपये थी। यानी इस 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 200 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। वहीं, इस साल अबतक Axita Cotton के शेयर का भाव 335 प्रतिशत तक बढ़ गया है। एक साल पहले कंपनी के शेयर का भाव 40 रुपये था. तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों 800 प्रतिशत की उछाल आई है।
11 जनवरी 2019 को कंपनी के एक शेयर की कीमत 21 रुपये थी। और अब 370 रुपये हो गई है। यानी पोजीशनल निवेशकों को इस दौरान 1700 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 397.55 रुपये था। वहीं, 52 वीक का न्यूनतम स्तर 40.67 रुपये रहा है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 366 करोड़ रुपये का है।
मुनाफा बांटने वाली इस कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल, क्या अब दांव लगाना रहेगा फायदेमंद?
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)