HomeShare Market3 साल में बदल गई निवेशकों की किस्मत, 1 लाख का हुआ...

3 साल में बदल गई निवेशकों की किस्मत, 1 लाख का हुआ 24.38 लाख रुपये 

शेयर बाजार में सोच समझकर किया जाने वाला कोई भी निवेश खराब नहीं जाता। बस जरुरत है तो धैर्य बनाए रखने की। ऐसा ही हमें देखने को मिला Transglobe Foods के शेयरों के साथ। कंपनी ने शेयर बाजार में निवेशकों को मालामाल बना दिया। इस कंपनी के एक शेयर की कीमत कभी 3.80 रुपये थी लेकिन महज तीन साल में ही निवेशकों की किस्मत ही बदल गई। 

1 लाख का हुआ 24.38 लाख रुपये 

सेंसेक्स में कंपनी के एक शेयर का भाव 14 मार्च 2019 को 3.80 पैसा था जोकि देखते-देखते 14 मार्च 2022 को 92.65 रुपये हो गया। यानी तीन साल में ही निवेशकों की किस्मत बदल गई। जिस किसी ने तीन साल पहले इस कंपनी पर दांव खेला होगा तो वह आज मुनाफे में होगा। उसका एक लाख आज 24.38 लाख रुपये हो गया होगा। इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 2,338 प्रतिशत बढ़ा है। 

यह भी पढ़ेंः सरकार के फैसले के बाद फिर बदली कंपनी की किस्मत, शेयरों की कीमतों में तगड़ी उछाल; खरीदेन और बेचने को लेकर एक्सपर्ट दे रहे हैं ये सलाह

हालांकि, कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।  Transglobe Food के स्टाॅक्स में 4.96% की गिरावट देखने को मिली। जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 1.28 करोड़ रुपये हो गया। 

पिछले 6 महीने की अगर हम बात करें तो कंपनी को इस दौरान नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी अभी NSE में लिस्ट नहीं है। कंपनी की शुरुआत गुजरात के बड़ौदा में 1986 में हुई थी। कंपनी फूड प्रोसेसिंग से जुड़ा बिजनेस करती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular