ऐप पर पढ़ें
रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद से बैंक लगातार अपने फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FD) का ब्याज बढ़ा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में फिक्स्ड डिपॉजिट्स की ब्याज दरों में तेज बढ़ोतरी हुई है और FD में निवेश काफी आकर्षक हो गया है। अगर आप सीनियर सिटीजन्स हैं और छोटी अवधि वाले (3 साल तक) फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो कई बैंक 8.5 पर्सेंट तक का इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं।
डीसीबी बैंक दे रहा 8.50% का ब्याज
डीसीबी बैंक (DCB Bank) 2 करोड़ रुपये से कम के 15 महीने से लेकर 24 महीने तक के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर सीनियर सिटीजन्स को 8.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर डीसीबी बैंक की नई ब्याज दरें 10 मार्च 2023 से लागू हैं।
इंडसइंड बैंक दे रहा 8.25% का इंटरेस्ट रेट
इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) 1 साल और 6 महीने से लेकर 2 साल और 9 महीने तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन्स को 8.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। इंडसइंड बैंक की नई ब्याज दरें 22 मार्च 2023 से लागू हैं।
यह भी पढ़ें- 35 पैसे से 92 रुपये पर पहुंचा यह शेयर, 1 लाख लगाने वाले बने करोड़पति
IDFC फर्स्ट बैंक दे रहा 8.25% ब्याज, RBL बैंक की FD पर इतना ब्याज
IDFC फर्स्ट बैंक 18 महीने से लेकर 3 साल तक (549 दिन से लेकर 3 साल तक) के फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FD) पर 8.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। बैंक की यह ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर हैं। आरबीएल बैंक 15 महीने और 1 दिन से लेकर 725 दिन से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.30 पर्सेंट का इंटरेस्ट रेट दे रहा है। बैंक की ब्याज दरें 1 फरवरी 2023 से प्रभावी हैं।
यह भी पढ़ें- नवरत्न तेल वाली कंपनी ने किया कमाल, 1 लाख रुपये के बन गए 2 करोड़
एक्सिस बैंक और बंधन बैंक के FD पर ब्याज
एक्सिस बैंक (Axis Bank) 2 साल से लेकर 30 महीने से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 8.01 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। एक्सिस बैंक की नई ब्याज दरें 4 अप्रैल 2023 से प्रभावी हैं। वहीं, बंधन बैंक 600 दिन वाले (1 साल 7 महीने और 20 दिन वाली एफडी) फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन्स को 8.50 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।