ऐप पर पढ़ें
दिग्गज इनवेस्टर डॉली खन्ना ने एक शराब कंपनी पर बड़ा दांव लगाया है। यह कंपनी सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रुवरीज है। डॉली खन्ना ने सोम डिस्टिलरीज के 9,53,603 शेयर खरीदे हैं। ट्रेंडलाइन के डेटा के मुताबिक, मार्च 2023 को खत्म तिमाही में सोम डिस्टिलरीज में दिग्गज इनवेस्टर डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 1.29 पर्सेंट रही, जिसकी वैल्यू 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सोम डिस्टिलरीज (Som Distilleries) के शेयर गुरुवार को 2 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 151.65 रुपये पर हैं।
1 लाख रुपये के बन गए 49 लाख रुपये से ज्यादा
सोम डिस्टिलरीज के शेयरों ने शुरुआत से लेकर अब तक 4815 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। सोम डिस्टिलरीज के शेयर 4 मार्च 2005 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 3.07 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2023 को बीएसई में 151.65 रुपये पर हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 4 मार्च 2005 को सोम डिस्टिलरीज के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में इसकी वैल्यू 49.39 लाख रुपये होती।
यह भी पढ़ें- हर शेयर पर 72 रुपये का डिविडेंड, आज एक्स-डिविडेंड पर मल्टीबैगर कंपनी के शेयर
एक साल में 130% से ज्यादा चढ़ गए शराब कंपनी के शेयर
सोम डिस्टिलरीज के शेयर पिछले एक साल में करीब 132 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 13 अप्रैल 2022 को बॉम्बपे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 65.20 रुपये पर थे। सोम डिस्टिलरीज के शेयर 13 अप्रैल 2023 को बीएसई में 151.65 रुपये के स्तर पर हैं। सोम डिस्टिलरीज के शेयरों ने इस साल अब तक 30 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में सोम डिस्टिलरीज के शेयरों में करीब 27 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 162.30 रुपये है। वहीं, सोम डिस्टिलरीज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 53.85 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 500 दिन वाली FD पर 8.85% का ब्याज, यह बैंक दे रहा खास ऑफर
डॉली खन्ना ने इन कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी
दिग्गज इनवेस्टर डॉली खन्ना ने रामा फॉस्फेस्ट्स में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 1 पर्सेंट से कम कर दी है। दिसंबर 2022 तिमाही में रामा फॉस्फेस्ट्स में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 1.54 पर्सेंट थी। डॉली खन्ना ने मार्च 2023 तिमाही में चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और टीना रबड़ एंड इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अपनी हिस्सेदारी घटाई है।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।