कर्ज के जाल में फंसे अनिल अंबानी की कई ऐसी कंपनियां हैं जो शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। इनमें से अधिकतर कंपनियां दिवालिया प्रक्रिया में हैं तो इस वजह से शेयर भी मामूली कीमत की हैं। बहरहाल, बुधवार के कारोबार में अनिल अंबानी की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयर की खरीदारी हुई है। इस वजह से शेयर भाव में उछाल भी आया है।
किस कंपनी का क्या हाल: बीएसई इंडेक्स पर अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल का शेयर भाव 12.93 रुपए पर रहा। एक दिन पहले के मुकाबले 4.95 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है। इसी तरह, रिलायंस पावर की बात करें तो शेयर का भाव 13.34 रुपए है, जो 4.14 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखा रहा है।
अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रा का शेयर भाव 107.55 रुपए है जो एक दिन पहले के मुकाबले 5.60 फीसदी की बढ़ोतरी दिखाता है। रिलायंस नवल का शेयर भाव 4.73 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 3.54 रुपए है। वहीं, रिलायंस होम फाइनेंस 4.92 रुपए के भाव पर है, जो 4.90 फीसदी के ग्रोथ को दिखाता है। रिलायंस कम्युनिकेशन की बात करें तो ये 2.99 रुपए या 3.10 फीसदी की बढ़ोतरी को बता रहा है।
ये पढ़ें-4 रुपए वाले शेयर की बढ़ी खरीदारी, अडानी का नाम जुड़ते ही परफॉर्मेंस ने चौंकाया
बता दें कि हाल ही में रिलायंस कैपिटल की बिक्री प्रक्रिया के स्टेटस को लेकर लेनदारों की समिति ने बैठक की है। रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए रूचि पत्र (ईओआई) जमा कराने की डेडलाइन 11 मार्च है। वहीं, समाधान योजना प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, 2022 है।