HomeShare Market3 महीने में 350% का रिटर्न, एक महीने में ही डबल हुआ...

3 महीने में 350% का रिटर्न, एक महीने में ही डबल हुआ लोगों का पैसा

ऐप पर पढ़ें

एक आईपीओ (IPO) ने पिछले 3 महीने में जबरदस्त रिटर्न दिया है। यह रेहतन टीएमटी (Rhetan TMT IPO) का आईपीओ है। आयरन और स्टील प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी के शेयरों ने पिछले 3 महीने में 350 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। लिस्टिंग के बाद रेहतन टीएमटी (Rhetan TMT) के शेयर 67 रुपये से बढ़कर 300 रुपये के करीब पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 50.60 रुपये है। 

3 महीने में ही 1 लाख रुपये के बन गए 4 लाख से ज्यादा
रेहतन टीएमटी (Rhetan TMT) के शेयर 5 सितंबर 2022 को स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयर 70 रुपये के इश्यू प्राइस पर अलॉट हुए थे। रेहतन टीएमटी के शेयर 5 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 66.50 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 5 दिसंबर 2022 को 299.05 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। रेहतन टीएमटी के शेयरों ने पिछले 3 महीने में 349.70 पर्सेंट का रिटर्न इनवेस्टर्स को दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 5 सितंबर 2022 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 4.49 लाख रुपये होता।   

यह भी पढ़ें- कर्ज उतरते ही स्टॉक खरीदने की मची लूट, 11 रुपये का यह शेयर बन गया रॉकेट

एक महीने में ही डबल से ज्यादा हुआ लोगों का पैसा
रेहतन टीएमटी (Rhetan TMT) के शेयरों ने पिछले 1 महीने में इनवेस्टर्स को 116 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 7 नवंबर 2022 को बीएसई पर 138.50 रुपये के स्तर पर थे। रेहतन टीएमटी के शेयर 5 नवंबर 2022 को बीएसई पर 299.05 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने एक महीने पहले ही रेहतन टीएमटी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.16 लाख रुपये होता। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 299.05 रुपये है। 

यह भी पढ़ें- 1 लाख को 40 लाख रुपये बनाने वाला Tata का यह स्टॉक इस साल कर दिया कंगाल

5 दिन में शेयरों में 27% से ज्यादा का उछाल
रेहतन टीएमटी (Rhetan TMT) के शेयरों में पिछले 5 दिन में करीब 28 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 636 करोड़ रुपये है। सितंबर 2022 तिमाही में रेहतन टीएमटी का रेवेन्यू 33.24 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का प्रॉफिट 1.41 करोड़ रुपये था।

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular