ऐप पर पढ़ें
Multibagger IPO: एक्सहिकॉन इवेंट्स मीडिया (Exhicon Events Media Share) ने लिस्टिंग के बाद सिर्फ तीन महीनों में निवेशकों को 304.38% रिटर्न का रिटर्न दिया है। एक्सहिकॉन इवेंट्स मीडिया का आईपीओ इसी साल मार्च में आया था। इसकी लिस्टिंग 17 अप्रैल को हुई थी। एक्सहिकॉन इवेंट्स मीडिया का इश्यू प्राइस 64 रुपये था और 6 जुलाई को यह शेयर 258.80 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गया था।
कंपनी के शेयर प्राइस हिस्ट्री
कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 13% ही चढ़ा है। पिछले ढ़ाई महीने में इस शेयर में 235% की तेजी देखने को मिली। इस दौरान इसकी कीमत 67 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक आ गई। इसका मार्केट कैप 267.50 करोड़ रुपये का है।
1 शेयर पर 4 बोनस शेयर देगी कंपनी, रिकॉर्ड डेट हुआ तय, ₹235 का है एक शेयर
कंपनी का कारोबार
कंपनी एग्जिबिशन, कॉन्फ्रेंस और इवेंट इंडस्ट्री के लिए प्रोडक्ट और सर्विसेज देती है। कंपनी की स्थापना 1997 में मोहम्मद क़ैम सैयद द्वारा की गई थी और ट्रेड फेयर एंड इवेंट्स डोमेन में दो दशकों से अधिक का बड़ा कारोबारी अनुभव है। कंपनी बुनियादी ढांचे से लेकर मैनेजमेंट और बी2बी और बी2सी ग्राहकों के लिए मेलों और कार्यक्रमों के आयोजन तक मार्केटिंग करती है।