HomeShare Market3 बार बोनस से नवाजने वाली दिग्गज IT कंपनी ने बदली निवेशकों...

3 बार बोनस से नवाजने वाली दिग्गज IT कंपनी ने बदली निवेशकों की किस्मत, हुई छप्परफाड़ कमाई 

ऐप पर पढ़ें

स्टॉक मार्केट (Stock Market) में आम तौर पर देखा जाता है कि ऐसे निवेशक ज्यादा फायदा कमाते हैं तो किसी स्टॉक पर सालों-साल विश्वास बनाए रखते हैं। क्योंकि कंपनियों से लॉन्ग टर्म में हाई रिटर्न के साथ-साथ डिविडेंड, बोनस आदि मिलने की भी गुंजाइश रहती है। चर्चित आईटी कंपनी विप्रो (Wipro Stock) उन्हीं कंपनियों में से एक है। लम्बे समय में इस स्टॉक पर पोजीशन बनाए रखने वाले निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न के साथ समय-समय पर बोनस का भी फायदा मिला है। 

कब-कब विप्रो ने दिया है बोनस? (Wipro Bonus Share History) 

मार्च 2009 के आसपास विप्रो के शेयर का भाव 50 रुपये के करीब था। जबकि आज के समय में यह बढ़कर 412.35 रुपये हो गया है। यानी 2009 से अबतक जिस किसी ने इस कंपनी पर दांव लगाकर आज होल्ड किया होगा वह मालामाल हो गया होगा। हाई रिटर्न के साथ इस कंपनी निवेशकों को समय-समय पर बोनस से भी नवाजा है। विप्रो की तरफ से अभी तक 3 बार बोनस का रिवार्ड पोजीशनल निवेशकों को दिया गया है। 

आईपीओ से कमाई की चाहत? रहिए तैयार यहां मिलेगा दांव लगाने का मौका 

दिग्गज आइटी कंपनी विप्रो ने जून 2010, जून 2017 और मार्च 2019 में बोनस दिया है। कंपनी 2010 में 2:3, फिर 2017 में 1:1 और मार्च 2019 में 1:3 के हिसाब से बोनस शेयर योग्य निवेशकों को दिया है। 

बोनस का प्रभाव 

जिस किसी निवेशक ने विप्रो के स्टॉक पर 1 लाख रुपये का दांव मार्च 2009 में खेला होगा उसको तब 2,000 कंपनी के शेयर मिले होंगे। 2009 में 2:3 के हिसाब से बोनस मिलने के बाद पोजीशनल निवेशकों के शेयरों की संख्या 3332 हो गई। वहीं, 2017 में जब विप्रो की तरफ से हर शेयर पर एक बोनस शेयर दिया गया तो लॉन्ग टर्म निवेशकों के पास कंपनी के 6664 स्टॉक हो गए। आखिरी बार दिग्गज आइटी कंपनी ने 2019 में हर 3 शेयर पर एक शेयर बोनस के रूप में दिया था। जिसके बाद पोजीशनल निवेशकों की संख्या 8885 हो गई है। 

आज के समय में विप्रो के शेयर का भाव 412.35 रुपये है। वहीं, जिस किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये का दांव मार्च 2009 में लगाया होगा और अबतक कंपनी के शेयर होल्ड किया होगा उसके पास 8885 शेयर होंगे। मौजूदा रेट के हिसाब से देखें तो इन 14 सालों में निवेशक के द्वारा 1 लाख रुपया का इंवेस्टमेंट बढ़कर 36 लाख रुपये (412.35 x 8,885) हो गया होगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular