HomeShare Market3 पर 2 बोनस शेयर देने वाली कंपनी ने रिकॉर्ड डेट में...

3 पर 2 बोनस शेयर देने वाली कंपनी ने रिकॉर्ड डेट में किया बदलाव, चेक करें नई तारीख 

Escorp Asset Management अपने शेयरधारकों को बोनस बांटने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए अपनी रिकॉर्ड डेट में बदलाव किया है। पहले Escorp Asset के बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट 3 सितंबर 2022 थी। जिसे अब बढ़ाकर आगे कर दिया गया है। कंपनी की तरफ तारीखों में बदलाव एजीएम की बैठक से एक दिन पहले हुआ है। 

क्या है नई रिकॉर्ड डेट? 

कंपनी की तरफ से रेगुलेटरी का दी जानकारी में कहा गया है,‘5 सितंबर 2022 दिन सोमवार की तारीख को कंपनी के बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। कंपनी अपने योग्य शेयरधारकों 3 शेयर पर दो शेयर बोनस के रूप में देगी। इस पर आखिरी मुहर 26 अगस्त 2022, दिन शुक्रवार को एनुअल जनरल मीटिंग में लिया जाएगा।’

यह भी पढ़ेंः IOCLसे हाथ मिलाते ही उड़ान भरने लगे इस सरकारी कंपनी के शेयर, डॉली खन्ना ने भी खेला है दांव

कैसा है इस स्टॉक प्रदर्शन? 

कंपनी के शेयर आज बीएसई में 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पहुंच गए हैं। सुबह 11:45 बजे कंपनी के शेयर 19.92 प्रतिशत की उछाल के साथ 29.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 16.50 रुपये है। कंपनी फाइनेंस से जुड़ी सलाह लोगों को देती है। यह आर्यमन फाइनेंशियल सर्विस की सब्सिडरी कंपनी है। आर्यमन फाइनेंशियल के शेयर एक महीने में 15 प्रतिशत तक टूट गए हैं। 

स्टोरी क्रेडिट- लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular