HomeShare Market3 दिन में 53% चढ़ा यह छोटकू शेयर, कंपनी ने किया है...

3 दिन में 53% चढ़ा यह छोटकू शेयर, कंपनी ने किया है बोनस शेयर का ऐलान

ऐप पर पढ़ें

स्मॉलकैप कंपनी इंटेग्रा एसेंशिया के शेयर रॉकेट बने हुए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 10.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। इंटेग्रा एसेंशिया के शेयरों में पिछले 3 दिन में 53 पर्सेंट की तेजी आई है। 3 दिन में कंपनी के शेयर 7 रुपये से बढ़कर 10.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इंटेग्रा एसेंशिया के शेयरों में यह तेजी बोनस शेयर और उसकी रिकॉर्ड डेट के ऐलान के बाद आई है। कंपनी के शेयरों ने बुधवार को अपना एक साल का नया हाई भी बनाया है। सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने भी इंटेग्रा एसेंशिया के शेयरों पर बड़ा दांव लगाया हुआ है। 

हर शेयर पर 1 बोनस शेयर दे रही कंपनी 
इंटेग्रा एसेंशिया (Integra Essentia) अपने निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दे रही है। कंपनी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने 30 दिसंबर 2023 को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 11 जनवरी 2024 फिक्स की है। यह पहला मौका है जब स्मॉलकैप कंपनी इंटेग्रा एसेंशिया अपने इनवेस्टर्स को बोनस शेयर दे रही है। बीमा कंपनी LIC के पास इंटेग्रा एसेंशिया के 48.59 लाख शेयर या कंपनी में 1.06 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

यह भी पढ़ें- दहाड़ रहा अनिल अंबानी का पावर शेयर, नई ऊंचाई पर पहुंचा, 2200% की तेजी

3 साल में कंपनी के शेयरों में 2800% की तेजी
इंटेग्रा एसेंशिया (Integra Essentia) के शेयरों में पिछले 3 साल में ताबड़तोड़ तेजी आई है। कंपनी के शेयर 28 जनवरी 2021 को 36 पैसे पर थे। कंपनी के शेयर 3 जनवरी 2024 को 10.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। इंटेग्रा एसेंशिया के शेयरों में पिछले 3 साल में 2853 पर्सेंट का उछाल आया है। वहीं, पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में 635 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयर 1.45 रुपये से बढ़कर 10.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इंटेग्रा एसेंशिया के शेयरों में पिछले 6 महीने में 67 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 5.10 रुपये है। 

यह भी पढ़ें- शेयरों की संख्या कम करेगी यह कंपनी, 97 पैसा कीमत, खरीदने की लूट

RELATED ARTICLES

Most Popular