CMS Info Systems Share: न्यू लिस्टेड स्टॉक सीएमएस इंफो सिस्टम्स (CMS Info Systems) में पिछले एक महीने में करीब 17 फीसदी की गिरावट आई है। एक महीने पहले 7 फरवरी को कंपनी के शेयर 281.10 रुपये के स्तर पर थे जो अब गिरकर 236.10 रुपये पर पहुंच गए। बता दें कि सीएमएस इंफो सिस्टम्स के शेयर 31 दिसंबर, 2021 को शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे। कंपनी का इश्यू प्राइस ₹216 प्रति शेयर था। इस हिसाब से अभी कंपनी के शेयर से 9% ऊपर है।
300 रुपये पर जाएगा शेयर
कंपनी के शेयरों से निवेशकों को कुछ खास फायदा तो नहीं हुआ लेकिन एक्सपर्ट को इस शेयर में मुनाफा नजर आ रहा है और इसे खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। जेफरीज के मुताबिक, कंपनी के शेयर 300 रुपये पर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- SBI और BOI के ग्राहक ध्यान दें! 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं कर पाएंगे पैसों का लेनदेन
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जेफरीज ने अपने नोट में कहा है, “एटीएम-सेवाओं के उन्नयन के माध्यम से लाभप्रदता आगे बढ़ सकती है जो तेल की कीमत में मुद्रास्फीति को ऑफसेट कर सकती है। हम देखते हैं कि वित्त वर्ष 2012 में लाभ 34% सालाना दर से बढ़ रहा है और फिर वित्त वर्ष 2012-25 में 24% सीएजीआर से बढ़ रहा है। कैशफ्लो में भी सुधार हो सकता है क्योंकि ब्राउन लेबल एटीएम में कैपेक्स वित्त वर्ष 22 में चरम पर होगा।
यह भी पढ़ें- 35 रुपये से ₹2400 के पार पहुंचा ये स्टाॅक, निवेशकों के 1 लाख बन गए ₹67.58 लाख, अब कंपनी ने किया बड़ा ऐलान
मुनाफे में है कंपनी
दिसंबर तिमाही में सीएमसएस इन्फो सिस्टम्स को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर सीएमसएस इन्फो सिस्टम्स के मुनाफे में 48 प्रतिशत की तेजी आई है। मुनाफा अब बढ़कर 60.2 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने बताया कि नकदी प्रबंधन और प्रबंधित सेवा व्यवसाय दोनों श्रेणियों में वृद्धि होने से उसकी वार्षिक आय 21.4 प्रतिशत बढ़कर 40.37 करोड़ रुपये हो गई।