डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज (Ducon Infratechnologies) के शेयरों ने तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने एक साल में 280 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में ही डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयरो में 114 फीसदी से अधिक का उछाल आया है। डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के बोर्ड ने अब बोनस शेयर इश्यू करने की मंजूरी दी है। डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के 1 शेयर रखने वाले शेयरधारकों को कंपनी के 10 शेयर मिलेंगे। कंपनी के शेयर सोमवार को 4.91 फीसदी की तेजी के साथ 25.65 रुपये के स्तर पर हैं।
10,000 रुपये के बन गए होते 14 लाख रुपये से ज्यादा
डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयर 11 जुलाई 2013 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 18 पैसे पर थे। कंपनी के शेयर 28 फरवरी 2022 को बीएसई में 25.65 रुपये के स्तर पर हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 11 जुलाई 2013 को कंपनी के शेयरों में 10,000 रुपये लगाए होते तो आज की तारीख में यह पैसा 14.25 लाख रुपये के करीब होता। कंपनी के शेयरों ने पिछले 9 साल में निवेशकों को 14,250 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- मार्च में बैंक महाशिवरात्रि, होली समेत 13 दिन बंद रहेंगे, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इसलिए कंपनियां इश्यू करती हैं बोनस शेयर
डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के बोर्ड ने 1:10 के रेशियो में बोनस इश्यू की मंजूरी दी है। आमतौर पर कोई भी कंपनी स्टॉक की लिक्विडिटी बढ़ाने के साथ इनवेस्टर्स के लिए प्राइस स्टॉक को अफॉर्डेबल बनाने की खातिर बोनस शेयर इश्यू करती है। बोनस शेयर्स किसी कंपनी की तरफ से मौजूदा शेयरहोल्डर्स को जारी किए जाने वाले फुली पेड एडिशनल शेयर होते हैं। डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 31.80 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का लो-लेवल 5.42 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 525 करोड़ रुपये के करीब है।
यह भी पढ़ें- LPG सिलेंडर के नए रेट 1 मार्च को होंगे जारी, रूस-यूक्रेन युद्व क्या लगाएगा दाम में आग?