पावर इंडस्ट्री से जुड़ी एक सरकारी कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। यह कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) है। विदेशी ब्रोकेरज हाउस जेफरीज, महारत्न कंपनी के शेयरों पर बुलिश है। जेफरीज ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयरों के लिए 260 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो कि कंपनी के शेयरों के लिए नया हाई होगा। सरकारी कंपनी के शेयर शुक्रवार 23 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में करीब 8 पर्सेंट की गिरावट के साथ 202.60 रुपये पर बंद हुए हैं।
52 हफ्ते के हाई से अभी 19% नीचे हैं कंपनी के शेयर
ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने एक नोट में कहा है, ‘मीडिया रिपोर्ट्स इशारा करती हैं कि पावर मिनिस्ट्री REC में पीएफसी की 52.63 पर्सेंट हिस्सेदारी (144 अरब रुपये में) खरीदने के लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन से बातचीत कर रही है। पीएफसी, REC की हिस्सेदारी बेचने से मिली रकम का इस्तेमल पावर प्रोजेक्ट्स फाइनेंस में कर सकती है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के पास पर्याप्त कैश है। हम एक साल और मीडिया टर्म ट्रांसमिशन स्पेंड ग्रोथ स्टोरी पर पॉजिटिव बने हुए हैं।’ पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 10 मई 2022 को 52 हफ्ते के हाई 248.25 रुपये पर पहुंचे थे। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो 175.10 रुपये है। कंपनी के शेयर अभी 52 हफ्ते के हाई से करीब 19 पर्सेंट नीचे और 52 हफ्ते के निचले स्तर से 16 पर्सेंट ऊपर हैं।
यह भी पढ़ें- 2 साल के निचले स्तर पर विदेशी मुद्रा भंडार, डॉलर के आगे रेंग रहा रुपया, आप पर क्या असर?
यह भी पढ़ें- आने वाला है मंदी का सबसे बुरा दौर, 2008 संकट की सटीक भविष्यवाणी करने वाले अर्थशास्त्री ने चेताया