केमिकल इंडस्ट्री की कई कंपनियों ने पिछले कुछ साल में ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। पिछले 10 साल में केमिकल इंडस्ट्री से 55 से ज्यादा मल्टीबैगर स्टॉक निकले हैं। इन मल्टीबैगर कंपनियों में जिन निवेशकों ने पैसा लगाया और अपने निवेश को बनाए रखा, मौजूदा समय में वह मालामाल हो गए हैं। कुछ केमिकल कंपनियों के शेयरों ने 25,000 पर्सेंट तक का रिटर्न निवेशकों को दिया है। हम आपको ऐसी ही 3 कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, इन कंपनियों में जिन लोगों 1 लाख रुपये लगाए आज की तारीख में वह करोड़पति हो गए हैं।
70 पैसे से 150 रुपये के पार, 1 लाख के बन गए 2 करोड़ से ज्यादा
साधना नाइट्रो केम के शेयर 7 दिसंबर 2012 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 55 पैसे पर थे। कंपनी के शेयर 8 सितंबर 2022 को बीएसई में 159 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 10 साल से भी कम में 25000 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 7 दिसंबर 2012 को साधना नाइट्रो केम के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.8 करोड़ रुपये होता।
यह भी पढ़ें- चेक पर नंबर पहचानने में SBI की बड़ी चूक, 85 हजार रुपये का देना होगा जुर्माना
59 रुपये से 9000 रुपये के पार, 1 लाख रुपये के बन गए 1 करोड़ से ज्यादा
पौषक लिमिटेड (Paushak Limited) के शेयरों ने पिछले 10 साल में शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 5 अक्टूबर 2012 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 58.45 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 8 सितंबर 2022 को बीएसई में 9176.45 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 10 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बने रहने दिया होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 1.56 करोड़ रुपये होता।
यह भी पढ़ें- 1 लाख रुपये के बनाए 6 करोड़ से ज्यादा, अब केमिकल कंपनी दे रही 1 पर 2 बोनस शेयर
2 रुपये 300 के पार पहुंचे शेयर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़ से ज्यादा
फिनोटेक्स केमिकल्स के शेयर 6 सितंबर 2013 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1.82 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 8 सितंबर 2022 को बीएसई में 337.45 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 6 सितंबर 2013 को फिनोटेक्स केमिकल्स के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बने रहने दिया होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 1.85 करोड़ रुपये होता।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।