ऐप पर पढ़ें
प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों ने पिछले कुछ साल में 25000 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है। प्राइवेट बैंक के शेयर इस पीरियड में 7 रुपये से बढ़कर 1800 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1997 रुपये है। वहीं, बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1630 रुपये है।
1 लाख रुपये के बन गए 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 11 अप्रैल 2003 को 7.19 रुपये के स्तर पर थे। प्राइवेट बैंक के शेयर 11 अप्रैल 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1847.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों ने इस पीरियड में 25600 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 11 अप्रैल 2003 को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.55 करोड़ रुपये होता।
यह भी पढ़ें- Adani की कंपनी पर LIC ने फिर जताया भरोसा, खरीदे इस कंपनी के लाखों शेयर
शुरुआत से लेकर अब तक 34000% से ज्यादा रिटर्न
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों ने शुरुआत से लेकर अब तक 34435 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। प्राइवेट बैंक के शेयर 22 मार्च 1996 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5.35 रुपये के स्तर पर थे। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 11 अप्रैल 2023 को बीएसई में 1847.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने शुरुआत में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 3.45 करोड़ रुपये होता। हमने अपने कैलकुलेशन में कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से दिए गए बोनस शेयरों को शामिल नहीं किया है।
यह भी पढ़ें- ₹275 से टूटकर ₹11 पर आया शेयर, अब एक दिन में 15% चढ़ गए भाव, ये है वजह
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।