शेयर बाजार लगातार गिर रहा है। इस साल अब तक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। वहीं, 15 फरवरी के बाद से बाजार (सेंसेक्स) में करीब 4,000 अंक की गिरावट आई है। बाजार की गिरावट आम निवेशकों को भारी पड़ी है। 15 फरवरी के बाद से निवेशकों को 15 लाख करोड़ रुपये तक का नुकसान हो चुका है। कुछ शेयर ऐसे हैं, जिनमें 1 महीने में 25 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। इनमें कार्बोरंडम यूनिवर्सल, मारुति सुजुकी, कजारिया सेरामिक्स, इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स जैसे स्टॉक शामिल हैं।
25% से ज्यादा लुढ़के कजारिया सेरामिक्स के शेयर
कजारिया सेरामिक्स के शेयर बीएसई में पिछले एक महीने में 25.52 फीसदी गिर चुके हैं। 7 फरवरी 2022 को बीएसई में कंपनी के शेयर 1276.45 रुपये के स्तर पर थे। 4 मार्च को कंपनी के शेयर 950.65 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। यानी, एक महीने से कम में कंपनी के शेयरों में 325 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है। कार्बोरंडम यूनिवर्सल के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी के शेयर इस साल 7 फरवरी को 887.85 रुपये के स्तर पर थे। 4 मार्च 2022 को कंपनी के शेयर 715.05 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर करीब 173 रुपये गिर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- पेंट कंपनियों की रंगत उड़ा रहा महंगा तेल, इस साल 20% तक गिरे शेयर
डालमिया भारत के शेयरों में 29 फीसदी की गिरावट
पिछले एक महीने में डालमिया भारत (Dalmia Bharat) के शेयरों में 29 फीसदी की गिरावट आई है। इस साल 7 फरवरी को कंपनी के शेयर 1978.55 रुपये के स्तर पर थे। 4 मार्च 2022 को कंपनी के शेयर बीएसई में 1405 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में 573.55 रुपये की गिरावट आई है। इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में पिछले एक महीने में 20 फीसदी की गिरावट आई है। 4 मार्च को कंपनी के शेयर 1729 रुपये पर बंद हुए हैं। गुजरात गैस लिमिटेड के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 24 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी के शेयर 7 फरवरी 2022 को 690.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 4 मार्च को 526.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।
22 फीसदी गिरे Ashok Leyland के शेयर
पिछले एक महीने में Ashok Leyland के शेयरों में 21.94 फीसदी की गिरावट आई है। 7 फरवरी 2022 को कंपनी के शेयर बीएसई में 135.60 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 4 मार्च को 105.85 रुपये पर बंद हुए हैं। Varroc इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों में भी पिछले एक महीने में 25 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। कंपनी के शेयर 7 फरवरी 2022 को 420 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के स्टॉक 4 मार्च 2022 को 313.25 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 106.75 रुपये गिरे हैं। वहीं, पिछले एक महीने में बायोकॉन के शेयरों में 18 फीसदी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर 4 मार्च 2022 को 328.05 रुपये पर बंद हुए हैं।
यह भी पढ़ें- कभी 30 रुपये थी इस स्टॉक की कीमत अब 29,000 रुपये के पार जाएगा शेयर, एक्सपर्ट ने खरीदने को कहा
मारुति सुजुकी के शेयरों में करीब 15 फीसदी की गिरावट
मारुति सुजुकी के शेयरों में पिछले एक महीने में 14.88 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी के शेयर बीएसई में इस साल 7 फरवरी को 8510.40 रुपये के स्तर पर थे। मारुति के शेयर 4 मार्च को 7,244.35 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। वहीं, एशियन पेंट्स के शेयरों में पिछले एक महीने में 13.7 फीसदी की गिरावट आई है।