ऐप पर पढ़ें
Mankind Pharma IPO: अगर आप इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी आईपीओ (IPO) में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका आ रहा है। इस महीने के आखिरी सप्ताह में एक दिग्गज कंपनी का आईपीओ निवेश के लिए ओपन होगा। जानकारी के मुताबिक, मैनकाइंड फार्मा का आईपीओ 25 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगी और 27 अप्रैल को बंद होगी। एंकर बिडिंग 24 अप्रैल से शुरू होगी। इक्विटी शेयरों की क्रेडिट 8 मई को होगी और शेयर 9 मई को एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे।
क्या है आईपीओ की डिटेल
मैनकाइंड फार्मा के आईपीओ में इसके मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरर्स द्वारा 40.06 मिलियन शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। ओएफएस में रमेश जुनेजा के 3.71 मिलियन शेयर, राजीव जुनेजा के 3.51 मिलियन शेयर, शीतल अरोड़ा के 2.80 मिलियन शेयर, केयर्नहिल सीआईपीईएफ लिमिटेड के 17.41 मिलियन शेयर, केयर्नहिल सीजीपीई लिमिटेड के 2.62 मिलियन शेयर, बेज लिमिटेड के 9.96 मिलियन शेयर और लिंक इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट द्वारा 50,000 शेयर तक शामिल हैं।
₹400 पर पहुंच गया यह शेयर, यूजर्स ने लिए मजे, कहा- उत्सव की तैयारी करो…एक्सपर्ट बोले- अभी और बढ़ेगा भाव
कंपनी के बारे में
मैनकाइंड फार्मा, घरेलू बिक्री के मामले में भारत की चौथी सबसे बड़ी दवा कंपनी और वित्तीय वर्ष 2022 के लिए बिक्री की मात्रा के मामले में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी कंडोम भी बनाती है। इसके अलावा गर्भावस्था परीक्षण किट प्रेगा न्यूज़ और आपातकालीन गर्भनिरोधक ब्रांड अनवांटेड-72 बनाती है। रमेश जुनेजा ने कंपनी की स्थापना की। यह 1995 में पूरी तरह से एकीकृत फार्मास्युटिकल कंपनी बन गई थी।