Stock to buy tata group: टाटा ग्रुप का एक शेयर जिसने अपने निवेशकों को अब तक छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। लंबी अवधि में इस स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, आगे इस शेयर में और तेजी आने की संभावना है। इस शेयर का नाम है- टाटा एलेक्सी लिमिटेड (टीईएल) – Tata Elxsi। यह एक आईटी कंपनी (IT stock) है जिसका मार्केट कैप 53,547.15 करोड़ रुपये है।
मैक्सिम रिटर्न 24,400.14% का
पिछले एक साल में Tata Elxsi के शेयर ₹3809.60 से बढ़कर ₹8,576 हो गए हैं। इस दौरान इस शेयर ने सालभर में 125.12 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न (Stock return) दिया है। साल 2022 में अब तक शेयर अपने शेयरधारकों को 45.51 फीसदी रिटर्न दे चुका है। वहीं, इसका मैक्सिम रिटर्न 24,400.14% है।
यह भी पढ़ें- 37 पैसे से 71 रुपये पर पहुंच गया यह शेयर, सालभर में निवेशकों के 1 लाख को बना दिया ₹1.92 करोड़
9,750 रुपये पर जाएगा शेयर
शेयरखान ने टाटा एलेक्सी के शेयरों को बाय कॉल रेटिंग दी है। शेयरखान ने इसका टारगेट प्राइस 9,750 रुपये रखा है। वर्तमान में इस शेयर की कीमत 8,583.35 रुपये है। यानी करीबन 14% का फायदा हो सकता है।
संबंधित खबरें
यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में हाहाकार के बावजूद रॉकेट बने अडानी ग्रुप के ये दो शेयर, स्टॉक प्राइस में जोरदार तेजी
क्या कहा ब्रोकरेज ने?
शेयरखान ने एक नोट में कहा है कि “वित्त वर्ष 2022 के लिए टाटा एलेक्सी लिमिटेड (टीईएल) की वार्षिक रिपोर्ट ने सेलेक्टिव इंडस्ट्री में अपनी अलग-अलग पेशकशों और डिजाइन के नेतृत्व वाले दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित किया। ग्राहक-आधारित प्लेटफॉर्म व्यवसाय, डिलिवरी कैपेबिलिटी और अनुकूल क्षेत्र टेलविंड पर ध्यान केंद्रित किया। . टीईएल उच्च विकास वाले क्षेत्रों में डिजाइन सोच और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग पर ध्यान केंद्रित करता है, जिससे ईआरडी खर्च बढ़ने से मजबूत विकास देखने की उम्मीद है। ज़िनोव के अनुसार, भारतीय ईआरडी सेवा प्रदाताओं की हिस्सेदारी 2021 में 16 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2031 में 58 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है, जो 13% सीएजीआर से अधिक है। डिजिटल इंजीनियरिंग के नेतृत्व वाली सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला, मजबूत प्लेटफॉर्म पोर्टफोलियो, गहरी डोमेन विशेषज्ञता और ठोस ऑफशोर डिलीवरी क्षमता को देखते हुए हमारा मानना है कि टाटा एलेक्सी के शेयरों में तेजी आएगी।”