HomeShare Market24 घंटे में 1400 पर्सेंट से अधिक उछला यह पेनी क्रिप्टो टोकन,...

24 घंटे में 1400 पर्सेंट से अधिक उछला यह पेनी क्रिप्टो टोकन, निवेशक मालामाल!

Cryptocurrency prices: रविवार को एक क्रिप्टो टोकन में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई। इस टोकन में पिछले 24 घंटे में 1400 पर्सेंट तेजी देखने को मिली। इस क्रिप्टो टोकन का नाम है- बियर बिलियनेयर (Bear Billionaire- BAIR), आइए जानते हैं डिटेल में…

एक दिन में जबरदस्त तेजी
Coinmarket.com के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक Bear Billionaire नाम के इस क्रिप्टो टोकन में 1401.85 पर्सेंट का उछाल रहा। इस पेनी टोकन की कीमत 0.002456 डॉलर पर पहुंच गया जो कि 24 घंटे पहले 0.000000000072 डॉलर पर थी। 24 घंटे में इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 210,489 डॉलर के पार पहुंच गया। इसका मार्केट कैप 104,289.46 डॉलर है।

यह भी पढ़ें- गुजरात की इस कंपनी ने लोगों को बनाया करोड़पति, ₹10000 का निवेश बना 4 करोड़ रुपये, क्या आप दांव लगाएंगे?

जानें इस टोकन के बारे में
बियर बिलियनेयर एक मीम क्रिप्टो टोकन है। Bear Billionaire (BAIR) एक कम्युनिटी-फोकस्ड, डिसेंट्रीलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी है। Bear Billionaire टोकन को तीन उपयोगी मकसद से तैयार किया गया है- पहला डिसेंट्रीलाइज्ड, दूसरा कम्यूनिटी-फोकस्ड और तीसरा NFT, Dex Platform और NFT गेमिंग मेटावर्स। 

यह भी पढ़ें- EPFO- सरकार पीएफ पर 45 साल में सबसे कम ब्याज देगी, नौकरीपेशा लोगों को होगा इतने रुपये का नुकसान!

बिटकॉइन, एथेरियम में तेजी
वहीं, दूसरी तरफ दुनिया की सबसे बड़ी और पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसीज बिटकॉइन, एथेरियम समेत मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बिटकॉइन में 0.26% की तेजी देखी जा रही है और इस वक्त इसकी कीमत 38,988.68 डॉलर है, वहीं एथेरियम में 0.17% की तेजी है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular