भारत की सबसे बड़ी गियर निर्माता कंपनी Bharat Gears अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने वाली है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। मतलब ये है कि शेयरधारकों द्वारा रखे गए प्रत्येक दो मौजूदा इक्विटी शेयरों के लिए एक इक्विटी शेयर जारी किया जाएगा। इस खबर के बाद Bharat Gears के स्टॉक में भी तेजी आई है।
किसे मिलेगा बोनस शेयर: यह बोनस शेयर उन शेयरधारकों को मिलेगा, जिन्होंने 13 सितंबर, 2022 की रिकॉर्ड तिथि तक खरीदारी कर ली हो। इसका मतलब है कि Bharat Gears के शेयर रिकॉर्ड तारीख से पहले 12 सितंबर को एक्स-बोनस हो जाएंगे।
शेयर की कीमत: बीएसई पर, Bharat Gears के शेयर 1.77% की बढ़त के साथ ₹181.30 पर बंद हुए। शेयर ने 185 रुपये के इंट्राडे हाई को छुआ था, यह 52-सप्ताह के उच्च स्तर 190.20 रुपये से कुछ रुपये दूर है। कुल मिलाकर शेयरों में दिन में करीब 4% का उछाल आया है। कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹185.59 करोड़ है।
2 साल में तगड़ा रिटर्न: एक साल में, Bharat Gears के शेयरों में 55% से अधिक की तेजी आई है। पिछले साल 24 अगस्त को शेयर लगभग ₹116.64 पर था। हालांकि, 2 साल में Bharat Gears में 230 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। 24 अगस्त, 2020 को शेयर ₹55 से नीचे थे।
रकम के हिसाब से समझें: किसी निवेशक ने अगस्त 2020 में 24 महीने के लिए Bharat Gears में ₹1 लाख का निवेश किया था, तो उनके निवेश का मूल्य अब तक तीन गुना हो गया है। 25 अगस्त, 2020 से अब तक, भारत गियर्स में ₹1 लाख का निवेश बढ़कर ₹3.3 लाख से अधिक हो गया है। यदि निवेश ₹5 लाख था, तो 2 साल में ₹16.50 लाख से अधिक रकम हो गई है। वहीं, 10 लाख रुपये के निवेश पर भारत गियर्स को 33 लाख रुपये से अधिक का रिटर्न मिल चुका है।
बता दें कि Bharat Gears ऑटोमोटिव गियर्स और हीट ट्रीटमेंट फर्नेस का एक प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता है। कंपनी ऑटोमोटिव उद्योग के लिए मुख्य रूप से रिंग गियर्स और पिनियन्स, ट्रांसमिशन गियर्स और शाफ्ट्स, डिफरेंशियल गियर्स और गियर बॉक्सेस की सीरीज बनाती है।