ऐप पर पढ़ें
GDP: 2047 तक भारत के 30 ट्रिलियन डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था होने का अनुमान है। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने रविवार यह जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन महीनों में पीएम मोदी द्वारा विजन इंडिया@2047 डॉक्यूमेंट (Vision India@2047 Document) को जारी किए जाने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर तक विजन टॉक्यूमेंट का मसौदा तैयार होने से पहले अनुमानों में कुछ सुधार किया जाएगा( सुब्रमण्यम ने कहा विजन डॉक्यूमेंट लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आवश्यक संरचनात्मक परिवर्तनों और सुधारों की रूपरेखा तैयार करेगा। इसमें व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, पूंजी, अनुसंधान और विकास संस्थाओं पर देश की वैश्विक भागीदारी के बारे में विवरण होने की भी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: जापान को पछाड़कर भारत बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, लेकिन कब तक? जीडीपी होगी 7300 अरब अमेरिकी डॉलर
वर्तमान में भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (GDP) और अनुमान है कि इस साल जीडीपी 3.7 ट्रिलियन डॉलर की रहेगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत की जीडीपी 2030 तक जापान और जर्मनी से आगे निकल जाएगी। रेटिंग एजेंसी एसएंडपी का अनुमान है कि भारत की जीडीपी 2022 में 3.4 ट्रिलियन डॉलर थी। यह 2030 तक बढ़कर 7.3 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी।
मौजूदा रैंक, देश और उनकी जीडीपी (अरब डॉलर में)
स्रोत: फोर्ब्स
ब्रिटेन और फ्रांस छूटे पीछे अब जापान और जर्मनी की बारी
सुब्रमण्यम ने कहा , “आर्थिक विस्तार की इस तीव्र गति के परिणामस्वरूप 2030 तक भारत के जीडीपी का आकार जापान के जीडीपी से अधिक हो जाएगा, जिससे भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 2022 तक भारतीय जीडीपी का आकार ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी से भी बड़ा हो चुका था। ” केंद्र सरकार के तैयार किए जा रहे विजन डॉक्यूमेंट के प्रारंभिक नतीजों से पता चला है कि अर्थव्यवस्था को 2030-2040 के बीच 9.2 फीसद, 2040-2047 के बीच 8.8 फीसद और 2030 से 2047 के बीच 9 फीसद की वार्षिक औसत आर्थिक वृद्धि दर्ज करने की आवश्यकता होगी।”