HomeShare Market2022 में IPO ने चौंकाया, अब साथ छोड़ रहे निवेशक, शेयर पर...

2022 में IPO ने चौंकाया, अब साथ छोड़ रहे निवेशक, शेयर पर यह है अनुमान

ऐप पर पढ़ें

लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी (Delhivery) में वेंचर कैपिटल फंड टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट ने एक बार फिर हिस्सेदारी बेची है। टाइगर ग्लोबल ने कंपनी में ओपन मार्केट के जरिए 1.6% हिस्सेदारी बेची है। यह डील 388 करोड़ रुपये में हुई है। जानकारी के मुताबिक टाइगर ग्लोबल ने अपने सहयोगी इंटरनेट फंड III पीटीई के जरिए बीएसई पर 1,17,53,735 शेयर 330 रुपये प्रति पीस पर बेचे। 

हालांकि, शेयरों के खरीदार की कोई डिटेल मौजूद नहीं है। आपको बता दें कि दिसंबर के अंत तक टाइगर ग्लोबल के पास डेल्हीवरी में 4.68% हिस्सेदारी थी। टाइगर ग्लोबल ने मार्च में कंपनी में 0.75% हिस्सेदारी और फरवरी में 1.7% हिस्सेदारी बेची थी। कहने का मतलब है कि टाइगर ग्लोबल ने तीसरी बार हिस्सेदारी बेची है। 
 
शेयर पर असर: इस बीच, मंगलवार को डेल्हीवरी का शेयर करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 331.05 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों ने 2023 में अब तक फ्लैट रिटर्न दिया है। वहीं, छह महीने की अवधि में शेयर 40.57 प्रतिशत लुढ़क चुका है। 

आपको बता दें कि पिछले साल कंपनी का IPO लॉन्च हुआ था। इस आईपीओ का अपर इश्यू प्राइस 487 रुपये प्रति शेयर था। वहीं, शेयर का ऑल टाइम हाई 708.45 रुपये है। डेल्हीवरी के शेयर का 52 वीक लो 291 रुपये है। शेयर ने इस स्तर को 27 जनवरी 2023 को टच किया था।

टारगेट प्राइस क्या है: बीते दिनों ICICI सिक्योरिटीज ने इस शेयर के लिए टारगेट प्राइस तय किया था। ब्रोकरेज के मुताबिक शेयर की कीमत ₹425 रुपये पर जा सकती है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने बाय रेटिंग दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular