Pakistan milk price may hit: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में महंगाई से आम जनता परेशान है। इस साल पेट्रोल-डीजल से लेकर घी और तेल तक की कीमत में रिकॉर्ड उछाल आया है। अब जो दावा पाकिस्तान के डेयरी एंड कैटल एसोसिएशन ने किया है, उससे आम लोगों की बेचैनी बढ़ गई है।
स्थानीय मीडिया डॉन के मुताबिक डेयरी एंड कैटल एसोसिएशन का दावा है कि रमजान के महीने में दूध की कीमत 200 रुपए प्रति लीटर को पार कर जाएगी। एसोसिएशन ने इमरान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अनाज की बढ़ती कीमतों और चारे के निर्यात पर लगाम नहीं लगाई गई तो रमजान के महीने में दूध की कीमत परेशानी बढ़ा सकती है।
एसोसिएशन के मुताबिक डेयरी किसानों को अनाज की बढ़ती कीमतों और डेयरी उत्पादों पर लगाए गए टैक्स के कारण उच्च दरों पर दूध बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा है। दावे के मुताबिक अगर 150 रुपए से सस्ता बेचने वाले वास्तव में मिलावटी या कृत्रिम रूप से तैयार दूध उपलब्ध करा रहे हैं।
SBI की ‘पहली उड़ान’ से बदलें बच्चे का भविष्य, बैंक से यूं मिलेगा मुनाफा
एसोसिएशन ने कहा कि ऐसा कर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एसोसिएशन की मांग है कि सरकार दूध की कीमतों को बाजार पर छोड़ दे ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण दूध मिल सके।