एक खबर की वजह से किसी कंपनी के शेयर की अचानक खरीदारी और बिकवाली होने लगती है। नॉर्थ ईस्टर्न कैरिंग कॉरपोरेशन (एनसीसी) के शेयर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस कंपनी के शेयर की अचानक खरीदारी की वजह इसके तिमाही नतीजे हैं।
कितनी हुई बढ़ोतरी: बुधवार के कारोबार में लॉजिस्टिक मैनेजमेंट नॉर्थ ईस्टर्न कैरिंग कॉरपोरेशन के शेयर की कीमत 20 रुपए के स्तर पर थी। वहीं, गुरुवार को बीएसई इंडेक्स पर शेयर की कीमत 23.90 रुपए पर पहुंच गई। एक दिन पहले के मुकाबले 19.80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को होली त्योहार की वजह से शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ। अब सोमवार के दिन शेयर को लेकर निवेशकों का रिएक्शन देखना अहम है। आपको बता दें कि 18 जनवरी को शेयर का भाव 29.40 रुपए था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है।
400 रुपए के पार जाएगा अडानी की कंपनी का शेयर, अभी खरीदा तो इतना फायदा
क्या है खबर: दरअसल, नॉर्थ ईस्टर्न कैरिंग कॉरपोरेशन (एनसीसी) ने चालू वित्त वर्ष की तिमाही तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का रेवेन्यु 550 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं नेट प्रॉफिट की बात करें तो दिसंबर तिमाही में 11.37 मिलियन था, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8.28 मिलियन रुपए था। चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 9 माह में नेट प्रॉफिट 29.99 मिलियन रुपया रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 15.32 रुपए था। इस लिहाज से 298.7 फीसदी ग्रोथ है।