HomeShare Market20% तक चढ़ गए शुगर कंपनियों के शेयर, इस वजह से आया...

20% तक चढ़ गए शुगर कंपनियों के शेयर, इस वजह से आया तेज उछाल

ऐप पर पढ़ें

शुगर कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी आई है। चीनी कंपनियों के शेयर 20 पर्सेंट तक चढ़ गए। शुगर स्टॉक्स में यह तेजी उस खबर के बाद आई है, जिसमें कहा गया है कि इस साल अब तक देश के शुगर आउटपुट (चीनी के प्रॉडक्शन) में 7 पर्सेंट की गिरावट आई है। प्रतिकूल मौसम के कारण गन्ने की पैदावार पर असर पड़ा है। चीनी का आउटपुट घटने से इसके एक्सपोर्ट में और गिरावट आ सकती है। 

इस शुगर कंपनी के शेयरों में 20% की तेजी
एसबीईसी शुगर (Sbec Sugar) के शेयर मंगलवार को 20 पर्सेंट की तेजी के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 39.75 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को 33.15 रुपये पर बंद हुए थे। उगर शुगर वर्क्स लिमिटेड (Ugar Sugar Works) के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 10 पर्सेंट की तेजी के साथ 99 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, कारोबार के आखिर में उगर शुगर के शेयर 93.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए।   

यह भी पढ़ें- 2 महीने पहले आए थे 2 IPO: अब निवेशकों को मिला 355% तक का बंपर रिटर्न 

इन शुगर स्टॉक्स में आई 5 पर्सेंट तक की तेजी
बजाज हिंदुस्तान शुगर के शेयरों में मंगलवार को करीब 4 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक हफ्ते में निवेशकों को 45 पर्सेंट से ज्यादा रिटर्न दिया है। श्री रेणुका शुगर्स के शेयर 3 पर्सेंट की तेजी के साथ 61.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए। डालमिया भारत शुगर के शेयर 2 पर्सेंट के उछाल के साथ 374.20 रुपये पर बंद हुए हैं। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 546.85 रुपये पर बंद हुए। 

यह भी पढ़ें- 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देने जा रही इस कंपनी के स्टॉक में लगा 10% का अपर सर्किट 

महाराष्ट्र में 13.8 मिलियन टन रह सकता है शुगर प्रॉडक्शन
महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्यों में कमजोर पैदावार के कारण शुगर आउटपुट में गिरावट आई है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों का कहना है कि गन्ने की पैदावार में औसतन 15-35 पर्सेंट की गिरावट आई है। देश के शुगर आउटपुट में एक तिहाई से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले महाराष्ट्र में करेंट मार्केटिंग ईयर के दौरान शुगर प्रॉडक्शन 13.8 मिलियन टन रह सकता है। 

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular