सरकारी कंपनी नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) के शेयरों ने पिछले एक साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को करीब 112 फीसदी का रिटर्न दिया है। नालको के शेयर पिछले एक साल में 59.25 रुपये से बढ़कर 125 रुपये के पार पहुंच गए हैं। नालको के शेयरों में अभी 20 फीसदी की तेजी और आ सकती है। सरकारी कंपनी नालको में दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला की भी हिस्सेदारी है। कंपनी के शेयर मंगलवार को बीएसई में 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 125.60 रुपये पर बंद हुए हैं।
एल्युमीनियम की ऊंची कीमतों का हो सकता है बड़ा फायदा
ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में नालको को बाय रेटिंग दी है और कंपनी के शेयरों के लिए 150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, मौजूदा स्तर से कंपनी के शेयरों में करीब 20 फीसदी की तेजी आ सकती है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी एल्युमीनियम के मजबूत प्राइसेज का फायदा उठाने की बेहतर स्थिति में है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मौजूदा हालात के कारण एल्युमीनियम की कीमतें 13 साल के हाई लेवल 3,300 डॉलर प्रति टन के ऊपर चली गई हैं।
यह भी पढ़ें- 900 रुपए के पार जाएगा इस कंपनी का शेयर, इस साल पकड़ी है जबरदस्त रफ्तार
संबंधित खबरें
कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की 1.36 फीसदी हिस्सेदारी
हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा है कि नालको (NALCO) एल्युमीनियम, एलु्मिना और कोयला, कॉस्टिक सोडा प्राइसेज जैसी इनपुट रॉ मैटीरियल को लेकर सेंसिटिव भी है। ऐसे में नकारात्मक प्राइस मूवमेंट का हमारे टारगेट प्राइस और रेटिंग पर प्रति प्रभाव भी पड़ सकता है। दिसंबर 2021 तिमाही में नालको का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 3 गुना से ज्यादा बढ़कर 830.67 करोड़ रुपये पहुंच गया था। दिसंबर 2021 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी के 2,50,00,000 शेयर या 1.36 फीसदी हिस्सेदारी है।
यह भी पढ़ें- एक साल में पेट्रोल के दाम 5 फीसदी बढ़े, केंद्रीय मंत्री ने समझाया-विकसित देशों का हिसाब