ऐप पर पढ़ें
Bonus Stock: बोनस बांटने वाली कंपनियों के शेयरों पर निवेशक करने की योजना बना कर रखने वाले इनवेस्टर्स के लिए अच्छी खबर है। शेयर बाजार में अप्रैल के महीने में अच्युत हेल्थकेयर (Achyut Healthcare) एक्स-बोनस के रूप में ट्रेड करेगी। कंपनी अपने योग्य निवेशकों को 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस के रूप में देगी। शेयर बाजार को जैसी ही बोनस की जानकारी मिली, उसके बाद यह स्टॉक रॉकेट की तरह भागने लगा।
कब है एक्स-बोनस डेट (Achyut Healthcare Ex-Bonus Date)
शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस के रूप में देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 24 अप्रैल 2023 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिस किसी निवेशक का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में 25 अप्रैल 2023 को रहेगा। उसे बोनस इश्यू का फायदा मिलेगा।
6 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक्स-डिविडेंड डेट इसी हफ्ते
निवेशकों के बीच बढ़ी डिमांड
गुरुवार को अच्युत हेल्थकेयर लिमिटेड के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया। जिसके बाद कंपनी के शेयर 58 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। बीते एक साल के दौरान इस मल्टीबैगर हेल्थकेयर स्टॉक ने अपने पोजीशनल निवेशकों को 190 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। निवेशकों के लिहाज से अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इस 120.11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, शेयर बाजार में अच्युत हेल्थकेयर लिमिटेड का 52 वीक हाई 60 रुपये प्रति शेयर है।
अडानी ग्रुप उठाने जा रहा है बड़ा कदम, इन 2 कंपनियों का होगा मर्जर
12 महीने पहले आया था कंपनी का आईपीओ
अच्युत हेल्थकेयर लिमिटेड का आईपीओ पिछले साल मार्च में आया था। तब कंपनी ने प्राइस बैंड 20 रुपये तय किया था। हालांकि, इस आईपीओ को बहुत अच्छा रिस्पॉस नहीं मिला था। लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने अपने पोजीशनल निवेशकों को अबतक निराश नहीं किया है।