देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले प्लांट (डिस्प्ले फैब प्लांट) लगाने जा रही राजेश एक्सपोर्ट्स ने ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। पिछले कुछ साल में राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) के शेयरों ने 25000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर पिछले कुछ साल में 2 रुपये से चढ़कर 500 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 13 जून 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 549.20 रुपये पर पहुंच गए।
1 लाख के बन गए 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा
राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर 3 अप्रैल 2003 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1.91 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 13 जून 2022 को बीएसई में 549.20 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों ने इस पीरियड में 25000 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 3 अप्रैल 2003 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.8 करोड़ रुपये होता।
यह भी पढ़ें- महंगाई से थोड़ी राहत! मई में रिटेल दर 7.04% रही, इन चीजों के घट गए दाम
25 रुपये से 550 रुपये पर पहुंचे कंपनी के शेयर
राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर 23 जनवरी 2009 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 24 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 13 जून 2022 को बीएसई में 549.20 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 23 जनवरी 2009 को राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 22.83 लाख रुपये होता। राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 994.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 516.05 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 525% का डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 2000 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं इसके शेयर
संबंधित खबरें
देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले प्लांट लगाएगी कंपनी
राजेश एक्सपोर्ट्स की सब्सिडियरी Elest तेलंगाना में देश का पहला डिस्प्ले फैब प्लांट (इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले प्लांट ) लगाएगी। कंपनी इस प्लांट में 24,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी। पिछले दिनों तेलंगाना के आईटी मिनिस्टर के टी रामा राव ने राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन राजेश मेहता के साथ मिलकर जेनरेशन 6 AMOLED डिस्प्ले फैब लगाने की घोषणा की है।