HomeShare Market2 रुपये वाला यह शेयर अब बना रॉकेट, कंपनी के शेयरों ने...

2 रुपये वाला यह शेयर अब बना रॉकेट, कंपनी के शेयरों ने भरी उड़ान, 5 दिन में ही 22% का आया उछाल

ऐप पर पढ़ें

सिंटेक्स (Sintex) ब्रांड के तहत वॉटर स्टोरेज टैंक, इंटीरियर, इलेक्ट्रिकल औ SMC प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सिंटेक्स प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है। सिंटेक्स प्लास्टिक्स (Sintex Plastics) के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 5 पर्सेंट अपर सर्किट के साथ 2.39 रुपये पर पहुंच गए हैं। सिंटेक्स प्लास्टिक्स के शेयर पिछले कुछ महीनों से डाउनट्रेंड में थे और अब अचानक कंपनी के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला है। सिंटेक्स प्लास्टिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1.79 रुपये है।

5 दिन में कंपनी के शेयरों में करीब 23% की आई तेजी
सिंटेक्स प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (Sintex Plastics) के शेयरों में पिछले 5 दिन में अच्छी तेजी आई है। कंपनी के शेयर पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में 1.95 रुपये से बढ़कर 2.39 रुपये पर पहुंच गए हैं। सिंटेक्स प्लास्टिक्स के शेयर इस पीरियड में करीब 23 पर्सेंट चढ़ गए हैं। सिंटेक्स प्लास्टिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 8.50 रुपये है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 152 करोड़ रुपये है। इस साल अब तक सिंटेक्स प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में करीब 16 पर्सेंट की गिरावट आई है। 

यह भी पढ़ें- Tata के इस शेयर पर टूट पड़े निवेशक, 8% की तेजी, एक्सपर्ट बोले- ₹550 तक जाएगा  

इनसॉल्वेंसी के प्रोसेस से गुजर रही है सिंटेक्स प्लास्टिक्स
सिंटेक्स प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (Sintex Plastics) मौजूदा समय में इनसॉल्वेंसी प्रोसेस से गुजर रही है। पिछले दिनों नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने सिंटेक्स प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड (SPTL) के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की याचिका स्वीकार की है। NCLT की अहमदाबाद वेंच ने एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) की तरफ से फाइल की गई एप्लीकेशन को स्वीकार कर दिया है। इस एप्लीकेशन में 350.28 करोड़ रुपये के बकाए का दावा किया गया है, जिसमें 215.77 करोड़ रुपये प्रिंसिपल और 134.50 करोड़ रुपये का इंटरेस्ट है। सिंटेक्स प्लास्टिक्स के खिलाफ इनसॉल्वेंसी की प्रक्रिया इसलिए शुरू की गई है, क्योंकि यह सिंटेक्स BAPL को दिए गए लोन की कॉरपोरेट गारंटर थी। वेलस्पन ग्रुप ने पिछले दिनों 1251 करोड़ रुपये में सिंटेक्स BAPL को खरीदा है। 

यह भी पढ़ें- 5 दिन में 20% चढ़े शेयर, टाटा ग्रुप के इस शेयर में लौटी ताबड़तोड़ तेजी

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular