HomeShare Market2 रुपये के शेयर का कमाल, निवेशकों को 10 साल में मिला...

2 रुपये के शेयर का कमाल, निवेशकों को 10 साल में मिला 5,805% का रिटर्न

शेयर बाजार में निवेश करने वालों को हमेशा एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर फांडमेंटल देखकर किसी स्टॉक पर दांव खेला है तो हाई रिटर्न के लिए इंतजार करना चाहिए। कई बार देखा जाता है कि शॉर्ट टाइम पीरियड में जो स्टॉक बेहतर रिटर्न नहीं दे पाते हैं ऐसे स्टॉक लॉन्ग टर्म में निवशकों को मालामाल कर जाते हैं। एसआरएफ उनमें से एक है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5,805 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। यानी 10 साल पहले जिस किसी ने इस कंपनी पर 1 लाख रुपये का दांव लगाया होगा उसका रिटर्न अब बढ़कर 59 लाख रुपये हो गया होगा। 

साल दर साल कैसे बढ़ें कंपनी के शेयर के भाव? 

19 सितंबर 2012 कंपनी के शेयर की कीमत 45.42 रुपये थी। जोकि अब बढ़कर 2682.05 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है।  बीते 6 महीने के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी के शेयर की कीमतों में 2.90 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, साल 2022 में अबतक एसआरएफ ने निवेशकों को 11.13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल के प्रदर्शन की अगर बात करें तो कंमनी के शेयरों में 25.70 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, एक जनवरी 1999 को कंपनी के शेयर की कीमत महज 2.09 रुपये ही थी। 

यह भी पढ़ेंः एक महीने में 41% का रिटर्न, इस दिग्गज निवेशक ने भी मल्टीबैगर स्टॉक पर खेला बड़ा दांव

क्या और कहां काम करती है कंपनी

एसआरएफ लिमिटेड फ्लोरोकेमिकल, स्पेशिएलिटी केमिकल, फिल्म्स पैकेजिंग, टेकनिकल टेक्सटाइल का बिजनेस करती है। कंपनी की मौजूदगी भारत सहित 75 देशों में है। जिसमे थाइलैंड, साउथ अफ्रीका और हंग्री जैसे देश भी शामिल हैं। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 77,159.38 करोड़ रुपये का है। 

(डिस्‍क्‍लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular