Multibagger Stock Return: मुंबई की एक स्मॉल कैप कंपनी (Small cap share) के शेयरों में जबरदस्त तेजी है। सोमवार को इस स्टॉक ने एक ही दिन में निवेशकों को लगभग 11% रिटर्न देते हुए 52-वीक के नए हाई ₹195.45 पर पहुंच गए। यह शेयर जय कॉर्प (Jay corp) का है। कंपनी के शेयर आज लगभग 9% की तेजी के साथ 190.50 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि जय कॉर्प के शेयर 2003 में ₹2 से कम थे। लगभग 19 साल में इस शेयर ने 9425% का रिटर्न दिया है। यानी इस अवधि में 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 95.22 लाख रुपये हो जाता।
₹48 से बढ़कर 190.50 रुपये हुआ भाव
पहला लॉकडाउन लागू होने से ठीक एक दिन पहले स्टॉक ₹48 के स्तर से नीचे गिर गया था, हालांकि अब शेयर 30 महीनों से भी कम समय में 190.50 रुपये तक पहुंच गए। एक्सपर्ट के मुताबिक, जय कॉर्प में अभी और तेजी आने की संभावना है। अपनी तकनीकी रिपोर्ट में, वेंचुरा सिक्योरिटीज स्टॉक पर टारगेट प्राइस ₹225 से ₹575 रखा है। इसका मार्केट कैप ₹3,399.46 करोड़ है।
यह भी पढ़ें- 3 से 5 साल की FD पर यहां मिल रहा तगड़ा रिटर्न, निवेश करने वालों को 7.50% तक का ब्याज, चेक करें लिस्ट
तीन महीनों में 93 फीसदी का रिटर्न
जय कॉर्प के शेयरों में पिछले तीन महीनों में 93 फीसदी की तेजी आई है। जबकि एक साल में शेयरों में करीब 54 फीसदी का उछाल आया है। 23 मार्च, 2020 को दलाल स्ट्रीट पर शेयर लगभग 47.65 रुपये पर थे। इस दौरान कोरोना महामारी के चलते 24 मार्च आधी रात से देशव्यापी लॉकडाउन लागू हो गई। तब से 30 महीनों से भी कम समय में शेयरों में 299.79% की तेजी आई है।
यह भी पढ़ें- 65 रुपये से बढ़कर ₹365 का हुआ यह शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- अब ₹650 पर जा सकता है भाव, खरीद लो
4 गुना हुआ निवेशकों का पैसा
अगर 52-सप्ताह के नए हाई लेवल को ध्यान में रखा जाए, तो डी-स्ट्रीट पर जय कॉर्प के शेयरों में 310.2% की भारी वृद्धि हुई। इसका मतलब है कि कोविड की पहली लहर के बाद से 30 महीने से भी कम समय में जय कॉर्प के शेयर लगभग 4 गुना चढ़ गए हैं। मार्च 2020 के अंत में जय कॉर्प में अपना पैसा लगाने वाले निवेशकों ने अब तक अपने पैसे को चौगुना देखा है। बता दें कि जय कॉर्प के शेयर 2003 में ₹2 से कम थे।