HomeShare Market2 रुपये का शेयर आज ₹102 का हुआ, निवेशकों के 1 लाख...

2 रुपये का शेयर आज ₹102 का हुआ, निवेशकों के 1 लाख बन गए 51 लाख रुपये, आखिर करती क्या है कंपनी?

Multibagger Stock Return: अगर आप किसी क्वालिटी शेयरों में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) पर दांव लगा सकते हैं। दरअसल, ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों ने अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर सालभर में ही 1,318.06 पर्सेंट से भी अधिक रिटर्न दे चुके हैं। आज सोमवार को भी कंपनी के शेयरों में 4.99% की तेजी है और यह 102.10 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। 
 2 रुपये से बढ़कर 102 रुपये पर पहुंचा शेयर
ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों (Brightcom Group Ltd stock price) ने पिछले चार साल में 2 रुपये (22 नवंबर 2018 को NSE पर बंद कीमत) से बढ़कर आज 14 मार्च 2022 को 102.10 रुपये पर पहुंच गए। इस दौरान इस स्टॉक ने अपने शेयरहोल्डर्स को 5,005 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न (Penny stock return) दिया है। एक साल पहले की बात करें तो कंपनी के शेयर एनएसई पर 15 मार्च 2021 को महज 7.20 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर थे। इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 1,318.06 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।

6 महीने में इस शेयर ने 184.40 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। छह महीने पहले 14 सितंबर 2021 को इस शेयर की कीमत 35.90 रुपये थी। हालांकि, इस साल (YTD हिसाब से) यह शेयर अब तक 40.38 पर्सेंट नुकसान झेल रहा है। पिछले एक महीने में इसमें 31.98 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पिछले पांच कारोबारी सत्रों में एक बार फिर इस शेयर में उछाल नजर आ रहा है और यह इस दौरान लगभग 10 पर्सेंट भागा है।

यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव की इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, एक गुड न्यूज के बाद जमकर खरीदे जा रहे स्टाॅक

निवेशकों को 50 लाख से ज्यादा का फायदा
ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयर प्राइस (Brightcom share price) हिस्ट्री के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने चार साल पहले 2 रुपये के हिसाब से इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और आज तक निवेश को बनाए रखता तो अब यह रकम 51 लाख रुपये से अधिक होती। वहीं, अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में सालभर पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज इसकी वैल्यू 14.18 लाख रुपये की होती। छह महीने में 1 लाख रुपये का निवेश 2.84 लाख रुपये होता। 

यह भी पढ़ें- गुजरात की इस कंपनी ने लोगों को बनाया करोड़पति, ₹10000 का निवेश बना 4 करोड़ रुपये, क्या आप दांव लगाएंगे? 

क्या करती है कंपनी?
बता दें कि ब्राइटकॉम ग्रुप एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी (Digital marketing) है। यह हैदराबाद की कंपनी है, इसकी स्थापना  1999 को हुई थी। कंपनी दुनिया के कई देशों में एड-टेक, न्यू मीडिया और IoT आधारित कारोबार में हैं। यह अमेरिका, इजरायल, लेटिन अमेरिका ME, वेस्टन यूरोप और एशिया Pacific रीजन में कारोबार करती है। कंपनी के ग्राहकों की लिस्ट में एयरटेल, ब्रिटिश एयरवेज, कोका-कोला, हुंडई मोटर्स, ICICI बैंक, ITC, LIC, मारुति सुजुकी, MTV, P&G कतर एयरवेज, सैमसंग, वायकॉम, सोनी, स्टार इंडिया, वोडाफोन, टाइटन जैसे बड़े विज्ञापनदाता शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular