HomeShare Market2 महीने पहले आए थे 2 IPO, अब तीन गुना हुआ निवेशकों...

2 महीने पहले आए थे 2 IPO, अब तीन गुना हुआ निवेशकों का पैसा, मिला 355% का रिटर्न

ऐप पर पढ़ें

Multibagger IPO Return: इन दिनों एक से बढ़ कर एक दिग्गज कंपनी के इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी आईपीओ (IPO) लॉन्च हो रहे हैं। इतना ही नहीं दांव लगाने वालों को इससे अच्छा मुनाफा भी हुआ है। आज हम आपको दो ऐसे आईपीओ (IPO return) के बारे में बता रहे हैं जो इसी साल अक्टूबर के महीने में लॉन्च हुए थे और अब इनमें पैसे लगाने वाले मालामाल हो रहे हैं। ये दोनों एसएमई आईपीओ हैं। पहला- कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (Concord Control Systems IPO) और दूसरा- सिलिकॉन रेंटल सॉल्यूशंस (Silicon Rental Solutions)। बता दें कि इन दोनों आईपीओ की लिस्टिंग 10 अक्टूबर 2022 को हुई थी।

लिस्टिंग प्राइस से 355% ऊपर
कॉनकॉर्ड कंट्रोल की एक मजबूत लिस्टिंग हुई थी। 10 अक्टूबर की लिस्टिंग के बाद से अभी यह शेयर 355 प्रतिशत ऊपर है। वहीं, सिलिकॉन रेंटल सॉल्यूशंस की 10 अक्टूबर को म्यूट लिस्टिंग हुई थी, लेकिन उसके बाद से शेयरों में जबरदस्त तेजी है और यह शेयर अब तक 117 फीसदी उछल गया है।

क्या है आईपीओ डिटेल?
5.96 करोड़ रुपये का कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स आईपीओ 27 सितंबर से 29 सितंबर तक ओपन था। इसे 202.41 बार सब्सक्राइब किया गया। स्टॉक बीएसई पर 55 रुपये के इश्यू प्राइस पर 109.95 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी के शेयर 250.35 रुपये प्रति शेयर पर है। यानी अब तक 355.18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
सिलिकॉन रेंटल सॉल्यूशंस स्टॉक 78 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 10 अक्टूबर को 80 रुपये पर म्यूट लिस्टिंग हुई थी। वर्तमान में शेयर प्राइस 169.45 रुपये पर है। यानी 117.24 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यह आईपीओ 28 सितंबर से 30 सितंबर तक चला था और इसे 2.89 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

80 से 100 रुपये तक जा सकता है यह शेयर, आज 52-वीक हाई पर भाव, एक्सपर्ट ने कहा- खरीदो

कंपनी के कारोबार
सिलिकॉन रेंटल सॉल्यूशंस एक आईटी उपकरण आउटसोर्सिंग कंपनी है। कंपनी मुख्य रूप से छोटे, मध्यम और बड़े कॉर्पोरेट को लैपटॉप, डेस्कटॉप, प्रिंटर, सर्वर और सीसीटीवी कैमरा, प्रोजेक्टर, स्टोरेज डिवाइस आदि जैसे अन्य सहायक इक्विपमेंट बनाती है। एसएमई आईपीओ इंडेक्स का एक हिस्सा सिलिकॉन रेंटल सॉल्यूशंस ने लिस्टिंग के दो महीनों के दौरान 186.70 रुपये के हाई और 80 रुपये के हाई को छुआ है। दूसरी ओर, कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम भारतीय रेलवे और अन्य रेलवे ठेकेदारों के लिए कोच से संबंधित और विद्युतीकरण उत्पादों के निर्माण और आपूर्ति के कारोबार में लगा हुआ है। कंपनी रेलवे कोचों में आवश्यक उत्पादों जैसे इंटर-व्हीकल कपलर, इमरजेंसी लाइटिंग सिस्टम, ब्रशलेस डीसी कैरिज फैन, एग्जॉस्ट पंखे, केबल जैकेट, बेलोज़ आदि बनाती है।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular