सॉफ्टवेयर एंड कंसल्टिंग सेगमेंट की एक कंपनी अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। यह कंपनी सेकमार्क कंसल्टेंसी लिमिटेड (SecMark Consultancy) है। कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। सेकमार्क कंसल्टेंसी अपने निवेशकों को 3:2 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। यानी, हर 2 शेयर पर कंपनी 3 शेयर बोनस के रूप में देगी। कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 23 अगस्त 2022 को हुई मीटिंग में बोनस शेयर इश्यू करने की मंजूरी दी है।
5 दिन में ही 55% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
सेकमार्क कंसल्टेंसी (SecMark Consultancy) के शेयर पिछले 5 ट्रेडिंग सेशंस में 56.34 पर्सेंट चढ़ गए हैं। 18 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सेकमार्क कंसल्टेंसी के शेयर 154.50 रुपये के स्तर पर थे। 24 अगस्त 2022 को बीएसई में कंपनी के शेयर 242.15 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में सेकमार्क कंसल्टेंसी के शेयरों में 71 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है।
यह भी पढ़ें- IDBI में 51% से कम हिस्सेदारी नहीं बेचेगी सरकार, रॉकेट बना बैंक का शेयर
1 साल में शेयरों में आई 130% से ज्यादा की तेजी
सेकमार्क कंसल्टेंसी के शेयरों में पिछले एक साल में 131.66 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 25 अगस्त 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 103.60 रुपये के स्तर पर थे। सेकमार्क कंसल्टेंसी के शेयर 24 अगस्त 2022 को बीएसई में 242.15 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक सेकमार्क कंसल्टेंसी के शेयरों ने निवेशकों को करीब 83 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 250.45 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का लो-लेवल 97 रुपये है।
यह भी पढ़ें- खुलते ही 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया यह IPO, बढ़कर 80 रुपये पहुंचा प्रीमियम
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।