HomeShare Market2 दिन से दौड़ रहा पावर कंपनी का शेयर, चौंका रहा परफॉर्मेंस

2 दिन से दौड़ रहा पावर कंपनी का शेयर, चौंका रहा परफॉर्मेंस

वैसे तो शेयर बाजार में मंगलवार को बिकवाली का माहौल रहा लेकिन पावर सेक्टर की कंपनी JSW एनर्जी के स्टॉक में बढ़ोतरी रही। JSW एनर्जी के शेयर में लगातार दो दिन से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

शेयर का परफॉर्मेंस: फिलहाल, बीएसई इंडेक्स पर JSW एनर्जी का शेयर भाव 340 रुपए पर है। 14 अक्टूबर 2021 को शेयर का भाव 408.70 रुपए पर था। इस लिहाज से शेयर में रिकवरी देखने को मिल रही है। वहीं 5 अप्रैल 2021 को शेयर का भाव 85.10 रुपए था। कहने का मतलब ये है कि एक साल पहले के मुकाबले अब शेयर का भाव 255 रुपए ज्यादा है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो करीब 56 हजार करोड़ रुपए है।

वजह क्या है: दरअसल, JSW एनर्जी की सब्सिडरी कंपनी JSW नियो एनर्जी ने छत्तीसगढ़ सरकर से समझौता किया है। JSW एनर्जी ने राज्य में पनबिजली भंडारण परियोजना की 1,000 मेगावाट क्षमता की स्थापना के लिए समझौता किया।

संबंधित खबरें

ये पढ़ें-एक साथ 2 कंपनियों के IPO को मंजूरी, निवेशकों के लिए डबल मौका

बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में JSW एनर्जी  के मुनाफे में 162.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अब मुनाफा 323.93 करोड़ रुपये हो गया है।दिसंबर 2020 की तिमाही में 123.53 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular