ऐप पर पढ़ें
Vodafone Idea Share: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में आज 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 1 जनवरी को कंपनी कंपनी के शेयर बीएसई में 18.42 रुपये और एनएसई में 18.40 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। यह कंपनी का 52 वीक हाई भी है। बीते 2 कारोबारी दिनों में ही इस टेलीकॉम कंपनी के शेयरों का भाव 37 प्रतिशत बढ़ चुका है।
एक खबर ने बदली तस्वीर
वोडाफोन आइडिया के शेयरों में यह तेजी इक्विटी इन्फ्यूजन की खबर के बाद आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के प्रमोटर्स इक्वीटी इन्फ्यूजन कर सकते हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले 6 महीने से ही तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में कुमार मंगलम बिरला को अतिरिक्त निदेशक बनाया था। बता दें, कुमार मंगलम मौजूदा समय में आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन हैं। यह ग्रुप 14 सेक्टर में काम कर रहा है। निवेशकों का भरोसा इस नियुक्ति के बाद भी बढ़ा है।
1 जनवरी को बुलेट ट्रेन की तरह भागने लगा रेलवे का यह शेयर, 9 प्रतिशत चढ़ा भाव
6 महीने में पैसा हुआ दोगुना
वोडाफोन आइडिया के शेयर आज वीएसई में 16,24 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। लेकिन तेज छलांग मारते हुए एक वक्त ये 18.42 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। करीब 2 बजे के आस-पास यह टेलीकॉम शेयर 17.30 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहा था। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 5.70 रुपये है। बता दें, वोडाफोन आइडिया के शेयरों की कीमतों में पिछले 6 महीने के दौरान 114 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यानी पोजीशनल निवेशकों का पैसा कंपनी ने डबल कर दिया है।
कंपनी के सिर पर इस समय भारी कर्ज है। सितंबर क्वार्टर में वोडाफोन आइडिया का लॉस 8738 करोड़ रुपये रहा है। जून तिमाही में कंपनी का कुल घाटा 7840 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 0.9 प्रतिशत के इजाफे के साथ 10,716 करोड़ रुपये रहा।