HomeShare Market1900 रुपये तक जा सकते हैं बाबा रामदेव की कंपनी के शेयर,...

1900 रुपये तक जा सकते हैं बाबा रामदेव की कंपनी के शेयर, एक्सपर्ट बोले- शेयर खरीदने पर हो सकता है बड़ा फायदा

बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods Share Target Price) के शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर बुधवार को अपने पुराने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए नई ऊचाईयों पर पहुंच गए। आज कंपनी के शेयर की कीमत बीएसई (BSE) में शुरुआती कारोबार में 1471.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। इस स्टॉक (Stock Market) पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट की माने तो कंपनी के शेयर के 1900 रुपये के लेवल तक जा सकते हैं। 

पतंजलि फूड्स के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक नई ऊचाईयों पर पहुंच गए थे। लेकिन बुधवार को कंपनी ने मंगलवार के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट के अनुसार पतंजलि समूह ने 5 साल का क्लियर प्लान और अगले 5 साल में 4 नए आईपीओ के घोषणा ने कंपनी के शेयरों को बुलिश बना दिया है। एक्सपर्ट के अनुसार कंपनी के शेयर की शॉर्ट टर्म में 1900 रुपये के लेवल तक जा सकता है। यानी निवेशकों को बड़ा फायदा हो सकता है। एक्सपर्ट 1200 रुपये स्टॉप लॉस के साथ पतंजलि फूड्स को होल्ड करने की सलाह दे रहे हैं।  

यह भी पढ़ेंः छप्परफाड़ रिटर्नः इस स्टॉक ने 1 साल में दिया 850% का रिटर्न, निवेशकों की चांदी

क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट? 

पतंजलि फूड्स के शेयरों में आई तेजी पर प्रॉफिट मार्ट सिक्योरिटिज़ के रिसर्च हेड अविनाश कहते हैं,“हाल ही में कंपनी ने 5 साल के प्लान को साझा किया था। साथ 4 नए आईपीओ की घोषणा भी किया गया था। यही वजह है कि मार्केट का सेंटिमेंट इस स्टॉक को लेकर काफी पॉजिटिव है। यह सेंटीमेंट नए खरीदार को भी आकर्षित कर रहा है।”

IIFL सिक्योरिटिज़ के अनुज गुप्ता कहते हैं,“हमें उम्मीद है कि कंपनी के शेयर शार्ट टर्म में 1700 रुपये के लेवल तक जा सकते हैं। फिर उसके बाद 1900 रुपये के लेवल तक भी पहुंच सकते हैं। जिनके पास भी यह स्टॉक है उन्हें 1200 रुपये के स्टॉप लॉस को ध्यान में रखकर होल्ड कर सकते हैं।” बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 52 हजार करोड़ रुपये के पार है। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular