HomeShare Market19.68 लाख करोड़ रुपये के पार गया डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, 173% उछाल

19.68 लाख करोड़ रुपये के पार गया डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, 173% उछाल

ऐप पर पढ़ें

बीते वित्त वर्ष 2022-23 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 173 प्रतिशत उछलकर 19.68 करोड़ रुपये से अधिक रहा। टैक्स रिफंड के समायोजन के बाद नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन वित्त वर्ष 2013-14 से 2022-23 के दौरान 160 प्रतिशत बढ़कर 16.61 लाख करोड़ रुपये रहा।

जीडीपी में बदलाव के संदर्भ में कलेक्शन में वृद्धि वित्त वर्ष 2021-22 में 2.52 प्रतिशत रही। यह पिछले 15 साल में सर्वाधिक है। डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन जीडीपी के अनुपात में 2013-14 के 5.62 प्रतिशत से बढ़कर 2021-22 में 5.97 प्रतिशत रहा।

सीबीडीटी ने कहा कि टैक्स कलेक्शन लागत वित्त वर्ष 2013-14 में 0.57 प्रतिशत थी जो घटकर 2021-22 में 0.53 प्रतिशत रही। 

RELATED ARTICLES

Most Popular