HomeShare Market19 पैसे के स्टॉक का कमाल, 12 महीने में ही निवेशकों के...

19 पैसे के स्टॉक का कमाल, 12 महीने में ही निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 25 लाख रुपये

Multibagger penny stock: पेनी स्टॉक में निवेश वैसे तो जोखिम भरा होता है लेकिन रिटर्न देने के मामले में इसका कोई तोड़ नहीं होता। आज हम आपको एक ऐसे ही पेनी शेयर (कीमत में बेहद सस्ता) के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न (Multubagger stock return) दिया है। हम बात कर रहे हैं बीएलएस इंफोटेक लिमिटेड (BLS Infotech Ltd) के शेयरों की। इस शेयर ने एक साल में अपने निवेशकों को 2,421% का जोरदार रिटर्न दिया है।  

सालभर पहले 19 पैसे थी कीमत
बीएलएस इंफोटेक लिमिटेड के शेयर प्राइस चार्ट पैटर्न पर नजर डालें तो सालभर पहले 17 मई 2021 को बीएसई पर इस शेयर की कीमत महज 19 पैसे थी। सालभर में यह शेयर बढ़कर 4.79 रुपये (BSE पर 8 अप्रैल 2022 का बंद भाव) का हो गया। इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 2,421.05% का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, छह महीने में यह शेयर 33 पैसे (21 अक्टूबर 2021 BSE का बंद भाव) से बढ़कर अब 4.79 रुपये का हो गया। इस दौरान इस शेयर ने 1,351.52 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- राकेश झुनझुनवाला ने इस स्टॉक पर लगाया बड़ा दांव, बढ़ाई हिस्सेदारी, 247 रुपये का है शेयर 

संबंधित खबरें

वहीं, इस साल इस शेयर में 625.76 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है और यह YTD में 66 पैसे (3 जनवरी 2022 का बंद भाव) से बढ़कर 4.79 रुपये पर आ गया। हालांकि, पिछले एक महीने में यह स्टॉक बिकवाली के दबाव में रहा और महीने भर में इसमें 7.35% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में इस शेयर में 20.65 पर्सेंट की ग्रोथ देखी गई। शुक्रवार को BLS Infotech Lt के शेयर 4.81% की तेजी के साथ 4.79 रुपये पर बंद हुए। 

यह भी पढ़ें- बड़ी राहत: पेट्रोल-डीजल ने नए रेट जारी, सबसे सस्ता पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये लीटर 

निवेशकों को हुआ तगड़ा फायदा
बीएलएस इंफोटेक लिमिटेड के शेयर प्राइस (BLS Infotech Lt share price) हिस्ट्री के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने इस स्टॉक में सालभर पहले 19 पैसे के हिसाब से एक लाख रुपये लगाए होते और अब तक निवेश को बनाए रखते तो आज की तारीख यह यह रकम बढ़कर 25.21 लाख रुपये हो गई होती। इसी तरह अगर किसी निवेशक ने छह महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसका 1 लाख अब 14 लाख रुपये होता। वहीं, इस साल 2022 में इस शेयर में किसी ने 1 लाख रुपये लगाए होते तो वह आज 7.25 लाख रुपये होती। यानी तीन महीने बाद ही निवेशकों को 7 गुना का फायदा हो जाता।

(Disclaimer: स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है। यह लाइव हिन्दुस्तान के निजी विचार नहीं हैं। बाजार में जोखिम होते हैं, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की राय लें।) 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular