ऐप पर पढ़ें
Suzlon Energy share: बाजार में गिरावट के बीच रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में 5% की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 19.56 रुपये पर पहुंच गया। इसी के साथ अब शेयर अपने 52 वीक के हाई के करीब पहुंच गया। बता दें कि 25 जुलाई 2023 को शेयर का 52 वीक हाई 20.80 रुपये था।
एक साल का रिटर्न
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने एक साल की अवधि में बीएसई सेंसेक्स के मुकाबले 177 प्रतिशत का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। शेयर के छह माह या तीन माह का रिटर्न भी तीन अंकों में रहा। वहीं, साल-दर दिन आधार पर यह रिटर्न 83 प्रतिशत का रहा।
यह भी पढ़ें- 4 महीने पहले आया था IPO, अब 1 लाख का बना ₹4.61 लाख, निवेशक गदगद
जून तिमाही में गिरा मुनाफा
बता दें कि जून तिमाही में सुजलॉन एनर्जी के प्रॉफिट में 96 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर 101 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 2,433 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया था। जून तिमाही में कंपनी का राजस्व भी एक साल पहले के 1,378 करोड़ रुपये से घटकर 1,348 करोड़ रुपये रह गया।
रेलवे से जुड़ी इस कंपनी के पास ₹32486 करोड़ के ऑर्डर, रॉकेट बना शेयर, ₹108 पर आया भाव
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख के मुताबिक शेयर ने 8 रुपये के स्तर के बाद से अच्छी बढ़त हासिल की है और हाल ही में 20.80 के उच्च स्तर को टच किया। इस शेयर का टारगेट 26 रुपये और फिर 34 रुपये तक जा सकता है। प्रोफिशिएंट इक्विटीज के सीईओ मनोज डालमिया के मुताबिक कंपनी के कम कर्ज के बावजूद कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जोखिम से बचने वाले निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे मौजूदा स्तरों पर खरीदारी करने से बचें, इसके बजाय 21 रुपये से ऊपर की खरीदारी पर विचार करें।