गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (GMDC) के स्टॉक में गुरुवार को भले ही बिकवाली का माहौल रहा हो लेकिन इसको लेकर एक्सपर्ट आश्वस्त नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एडलवाइस का अनुमान है कि यह स्टॉक 200 रुपये के पार जाएगा। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने बाय रेटिंग दे दी है। इसका मतलब ये हुआ कि ब्रोकरेज निवेशकों से खरीदने की सलाह दे रहा है।
शेयर का भाव: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर गुरुवार को गुजरात मिनरल डेवलपमेंट का स्टॉक का भाव 169.85 रुपया पर ठहरा। एक दिन पहले के मुकाबले स्टॉक में 2.10% की गिरावट आई है। वहीं, ब्रोकरेज का अनुमान है कि स्टॉक का भाव अगले एक साल में 230 रुपये तक जा सकता है। बीते 7 अप्रैल को स्टॉक ने 228.50 रुपये को टच किया था, जो 52 वीक में सबसे ज्यादा है। मार्केट कैप 5400 करोड़ रुपये है।
रिटर्न कितना मिल चुका: गुजरात स्थित पीएसयू मेटल स्टॉक के रिटर्न की बात करें तो यह 2022 में अब तक 134% से अधिक बढ़ गया है। वहीं, एक वर्ष की अवधि में लगभग 174% भाव बढ़े हैं। आपको बता दें कि गुजरात मिनरल डेवलपमेंट भारत में एक खनन और खनिज प्रसंस्करण कंपनी है।
ये पढ़ें-केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 4% का इजाफा? वायरल लेटर पर सरकार ने कही ये बात
क्या कहना है एक्सपर्ट का: ब्रोकरेज ने कहा कि पिछले एक साल में गुजरात मिनरल डेवलपमेंट का EBITDA रिकॉर्ड 13.1 बिलियन रुपया पर होगा। उम्मीद है कि कंपनी थर्मल और विंड पावर प्लांट दोनों में प्रोडक्शन परफॉर्मेंस बढ़ाएगी। ब्रोकरेज कंपनी की बैलेंश सीट को लेकर भी आश्वस्त है।