HomeShare Market173 रुपये से बढ़कर ₹9,320 का हो गया यह शेयर, निवेशकों के...

173 रुपये से बढ़कर ₹9,320 का हो गया यह शेयर, निवेशकों के 1 लाख बन गए 53.76 लाख रुपये

Multibagger Stock: ब्लूचिप कंपनी का एक स्टॉक लंबी अवधि में अपने निवेशकों को भारी मल्टीबैगर रिटर्न (stock return) दिया है। यह कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki India Ltd) की है। इस स्टॉक ने 19 सालों में एक लाख रुपये के निवेश को 53 लाख रुपये तक बढ़ा दिया। मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर शुक्रवार को ₹9,320.00 पर बंद हुआ। 11 जुलाई, 2003 को शेयर की कीमत महज 173.35 रुपये पर थी। इस दौरान यह शेयर 5,276.41% मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी निवेशक ने 19 साल पहले इस  कंपनी में 1 लाख रुपये के निवेश किया होता तो आज 53.76 लाख रुपये का मुनाफा होता। 

पांच साल में 16.82% चढ़ा शेयर
पिछले 5 सालों में स्टॉक में 16.82% और पिछले 3 सालों में स्टॉक में 35.45% की तेजी आई है। पिछले 1 साल में, स्टॉक में 25.89% की वृद्धि हुई है। वहीं, YTD के आधार पर, 2022 में अब तक स्टॉक में 23.87% की वृद्धि हुई है। NSE पर  शुक्रवार (23 सितंबर 2022) को स्टॉक ने 9,451 के 52-वीक हाई को छुआ था। स्टॉक वर्तमान में अपने लो प्राइस  ₹6,536.55 से 42.58% ऊपर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को बंद भाव पर शेयर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) के ऊपर कारोबार करते देखा गया। 

यह भी पढ़ें- ₹380 तक जा सकता है टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी दांव लगाने पर मुनाफा, एक्सपर्ट बुलिश, कहा- खरीदो 

क्या आपको स्टॉक खरीदना चाहिए?
ब्रोकिंग फर्म एडलवाइस वेल्थ रिसर्च के शोध विश्लेषकों ने शेयर को ₹10332 के टारगेट पर खरीदने की सिफारिश की है। एनालिस्ट  ने एक शोध रिपोर्ट में कहा कि “हम हाल ही में लॉन्च किए गए दोनों एसयूवी मॉडल के लिए +40,000 प्रति माह की मात्रा की उम्मीद करते हैं। बाजार में हिस्सेदारी अगले 12-18 महीनों में 200-300 बीपीएस तक बढ़ सकती है। हमारी अपेक्षाओं के अनुसार लगभग 12% एबिटडा मार्जिन हो सकता है।”

यह भी पढ़ें- IPO ने पहले ही मचाया धमाल: कल बाजार में लिस्ट होगा यह शेयर, ₹170 चढ़ गया ग्रे मार्केट में भाव

कंपनी के बारे में
यह ऑटो इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी है। इसका मार्केट कैप 2,82,260.59 करोड़ रुपये है। भारत के टाॅप ऑटोमोबाइल निर्माताओं में से एक, मारुति सुजुकी (MSIL) की बाजार हिस्सेदारी 50% से अधिक है और यह ऑटोमोबाइल का देश का शीर्ष निर्माता है। जापानी कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (सुजुकी) की कंपनी में 56 फीसदी हिस्सेदारी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular