शेयर बाजार में इस समय डिविडेंड (Dividend) बांटने का समय चल रहा है। अब एक और कंपनी अपने निवेशकों डिविडेंड देने जा रही है। गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड (Godawari Power And Ispat Limited) अपने योग्य शेयरधारकों को 170 प्रतिशत डिविडेंड देने का फैसला किया है। 19 अगस्त को कंपनी के एक शेयर की कीमत 303 रुपये थी। बता दें, गोदावरी पॉवर और इस्पात लिमिटेड एक स्मॉल कैप कंपनी है। कंपनी का मार्केट कैप 4,300.94 करोड़ रुपये का है।
यह भी पढ़ेंः 1 लाख रुपये के निवेश पर दिया 4.24 करोड़ रुपये का रिटर्न, अब कंपनी बांटेगी डिविडेंड; ये है रिकॉर्ड डेट
कितने रुपये का मिल रहा है डिविडेंड?
कंपनी ने रेगुलेटरी को दी जानकारी में बताया, ‘कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 8.50 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। यानी 170 प्रतिशत का डिविडेंड कंपनी देने जा रही है।’ बता दें, इस पर आखिरी मुहर कंपनी के एनुअल जनरल मीटिंग में लिया जाना है।
क्या है रिकॉर्ड डेट?
गोदवारी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड ने बीएसई में 26 अगस्त 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट (Record Date) तय किया है। यानी 25 अगस्त को कंपनी एक्स-डिविडेंड हो जाएगी। कंपनी के शेयर बाजार में प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 5 साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों 359 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल पहले इस स्टॉक पर दांव लगाने वाले निवेशकों 619 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। हांलाकि, एक साल पहले जिस किसी निवेशक ने इस शेयर पर दांव लगाया होगा उसे 48.14 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। अच्छी बात यह कि इस साल अबतक इस कंपनी के शेयर ने 9.60 प्रतिशत की तेजी दिखाई है। स्टोरी
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)