HomeShare Market16 माह बाद अमेरिकन एक्सप्रेस को भारत में मिली राहत, RBI ने...

16 माह बाद अमेरिकन एक्सप्रेस को भारत में मिली राहत, RBI ने हटाए प्रतिबंध

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगभग 16 महीनों के बाद अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प पर लगाए गए व्यावसायिक प्रतिबंधों को हटा दिया है। आरबीआई के मुताबिक डेटा भंडारण मानदंडों पर अब अमेरिका के बैंकिंग फर्म की स्थिति “संतोषजनक” है। बता दें कि आरबीआई ने 23 अप्रैल, 2021 को अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगा दिए थे।

नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक: आरबीआई ने कहा था कि 1 मई, 2021 से बैंक अपने कार्ड नेटवर्क पर नए घरेलू ग्राहकों को नहीं जोड़ सकेगा। आरबीआई के मुताबिक बैंक ने भुगतान प्रणाली के भंडारण पर नियमों का उल्लंघन किया था। बता दें कि मास्टरकार्ड, वीज़ा, अमेरिकन एक्सप्रेस और डाइनर्स क्लब जैसी कंपनियों को अक्टूबर, 2018 से भारतीय भुगतान डेटा को स्थानीय रूप से संग्रहीत करने की जरूरत है।

ये पढ़ें-टाटा ग्रुप की कंपनी ने HDFC बैंक से मिलाया हाथ, लॉन्च होंगे 2 क्रेडिट कार्ड

हालांकि, आरबीआई ने पाया कि अधिकतर कंपनियों ने इस नियम का पालन नहीं किया है। यही वजह है कि अमेरिकन एक्सप्रेस समेत कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए। इससे पहले डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल और मास्टरकार्ड पर भी इसी तरह का प्रतिबंध लगाया गया था। डाइनर्स क्लब पर से प्रतिबंध पिछले साल नवंबर में हटा लिया गया था, जबकि मास्टरकार्ड पर प्रतिबंध जुलाई में हटाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular