पेपर बनाने वाली कंपनी जेके पेपर (JK Paper) के शेयर आने वाले महीनों में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। पिछले 5 दिनों में जेके पेपर लिमिटेड के शेयरों ने 22 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों ने 36 पर्सेंट का रिटर्न स्टॉक में पैसा लगाने वालों को दिया है। आने वाले दिनों में जेके पेपर के स्टॉक 465 रुपये तक जा सकते हैं। यह बात एक्सपर्ट ने कही है। कंपनी के शेयर मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 279.15 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। यानी, कंपनी के शेयरों में निवेशकों को 185 रुपये के करीब फायदा हो सकता है। जेके पेपर के शेयरों ने मंगलवार को 297.95 रुपये के 52 हफ्ते के हाई को छुआ है।
आ सकती है 70 फीसदी से ज्यादा की तेजी
टेक्निकल स्टॉक रिकमंडेशंस में वेंचुरा सिक्योरिटीज में टेक्निकल रिसर्च के प्रेसिडेंट भरत गाला ने आने वाले दिनों में कंपनी के स्टॉक के लिए 465 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। मौजूदा स्तरों से जेके पेपर के शेयरों में 70 फीसदी से ज्यादा की तेजी आ सकती है। गाला ने कहा है कि जेके पेपर के शेयरों में नवंबर 2020 में 86.5 रुपये के स्तर से तेजी आनी शुरू हुई और अगस्त 2021 में कंपनी के शेयर 285 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों ने कई हायर बॉटम बनाए हैं।
यह भी पढ़ें- आश्चर्यजनक रिटर्न! इस पेनी स्टाॅक ने 5 महीने में ही 1 लाख रुपये के निवेश को बना दिया 13 करोड़ रुपये
एक साल में दिया 75 फीसदी के करीब रिटर्न
हालांकि, प्रॉफिट बुकिंग के रूप में जेके पेपर के शेयरों में टेक्निकल करेक्शन देखने को मिला। जेके पेपर के लिए 465 रुपये का टारगेट सेट करते हुए गाला ने कहा है कि अगर कंपनी के शेयरों में करेक्शन आता है तो बाय लेवल्स (255-243)-233-(223-218) हैं। उन्होंने 190 रुपये के लेवल पर स्टॉप लॉस बनाए रखने की बात कही है। कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को 75 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। 16 मार्च 2021 को कंपनी के शेयर बीएसई में 159.70 रुपये के स्तर पर थे। 15 मार्च 2022 को कंपनी के शेयर 279.15 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।
यह भी पढ़ें- 800 रुपये तक जा सकता है GHCL का शेयर, इस साल दिया है 35% से ज्यादा रिटर्न