HomeShare Market15 दिन में प्राइस शॉकर्स इन 5 स्टॉक्स ने दिया तगड़ा रिटर्न

15 दिन में प्राइस शॉकर्स इन 5 स्टॉक्स ने दिया तगड़ा रिटर्न

ऐप पर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में पिछले 8 दिनों से रौनक है। सेंसेक्स पिछले 15 दिनों में 2619 अंकों की उछाल दर्ज कर 57,773.55 से 60,392.77 के स्तर पर पहुंच गया है। इन 15 दिनों में लार्ज कैप और मिड कैप के 5 ऐसे स्टॉक्स रहे, जिन्होंने अपने निवेशकों को 20.74 से 33.27 फीसद तक का तगड़ा रिटर्न देने में कामयाब रहे। इन स्टॉक्स में फैक्ट, मिंडा कार्प, Anupam Rasayan India Ltd, बालाजी एमाइन्स और डाटा पैटर्न हैं।

फैक्ट (FACT) इस अवधि में 33.27 फीसद का रिटर्न दे चुका है। बुधवार को इसमें करीब 20 फीसद की उछाल रही और 285.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक हफ्ते में यह 26 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों के पैसे को डबल से अधिक कर दिया है। इसका 52 हफ्ते का हाई 390 और लो 82.35 रुपये है।

विप्रो, टाटा स्टील, एयरटेल समेतइन 6 शेयर की आज खरीदारी में है समझदारी

इस अवधि में तगड़ा रिटर्न देने के मामले में दूसरे नबर पर मिंडा कार्प है। Minda Corp.बुधवार को 257.45 रुपये पर बंद हुआ और पिछले 15 दिन में 30 फीसद से अधिक रिटर्न दे चुका है। हलांकि, पिछले एक हफ्ते में इस स्टॉक ने केवल 6.76 फीसद का ही रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का हाई 287 और लो 163.50 रुपये है।

जहां तक डाटा पैटर्न की बात है तो पिछले 15 दिनों में इसने 20 फीसद का रिटर्न दिया है। बुधवार को यह 1328.85 रुपये पर बंद हुआ था। इसका 52 हफ्ते का हाई

अनुपम रसायन इंडिया भी रिटर्न देने के मामले में तीसरे नंबर पर है। इस स्टॉक ने पिछले15 दिनों में27 फीसद का रिटर्न दिया है और बुधवार को यह 951.45 रुपये पर बंद हुआ था। इसका 52 हफ्ते का हाई 958.80 रुपये और लो 546.75 रुपये है।

बालाजी एमाइन्स बुधवार को 2486.40 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 15 दिनों में इसने करीब 24 फीसद का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले एक साल में यह स्टॉक 23 फीसद से अधिक टूट चुका है। पिछले एक हफ्ते में इसने करीब 17 फीसद की बढ़त हासिल की है। इसका 52 हफ्ते का हाई 3844 रुपये और लो 1932.10 रुपये है।

RELATED ARTICLES

Most Popular