ऐप पर पढ़ें
लैमिनेट्स कंपनी स्टाइलैम इंडस्ट्रीज के शेयरों ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ साल में 1 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये के पार पहुंच गए हैं। स्टाइलैम इंडस्ट्रीज (Stylam Industries) के शेयरों ने इस अवधि में निवेशकों को 149000 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। खास बात यह है कि स्टाइलैम इंडस्ट्रीज पूरी तरह से कर्ज मुक्त है। स्टाइलैम इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को 1575.70 रुपये पर बंद हुए हैं।
1 लाख रुपये के बना दिए 14 करोड़ रुपये
स्टाइलैम इंडस्ट्रीज (Stylam Industries) के शेयर 12 जुलाई 2014 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1.06 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 11 अगस्त 2023 को बीएसई में 1575.70 रुपये पर बंद हुए हैं। स्टाइलैम इंडस्ट्रीज के शेयरों ने इस पीरियड में 149003 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 12 जुलाई 2004 को स्टाइलैम इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में इन शेयरों की वैल्यू 14.86 करोड़ रुपये होती।
यह भी पढ़ें- कर्जमुक्त हुई यह दिग्गज कंपनी, 13 गुना बढ़ा मुनाफा, उड़ान पर शेयर
3 साल में कंपनी के शेयरों में 900% से ज्यादा तेजी
स्टाइलैम इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले 3 साल में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर 10 जुलाई 2020 को बीएसई में 156.95 रुपये पर थे। स्टाइलैम इंडस्ट्रीज के शेयर 11 अगस्त 2023 को बीएसई में 1575.70 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 3 साल में निवेशकों को 907 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 3 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और इसके शेयर न बेचे होते तो मौजूदा समय में इन शेयरों की वैल्यू 10.03 लाख रुपये होती। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1788.70 रुपये है। वहीं, स्टाइलैम इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 941.70 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 128 रुपये का यह IPO हुआ 200 के ऊपर लिस्ट, पहले दिन 65% से ज्यादा फायदा
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।